इस महीने से मलाही पकड़ी तक मेट्रो सेवा, खेमनीचक में फिलहाल स्टॉपेज नहीं

Patna Metro पटना मेट्रो के इस नए रुट पर सफल ट्रायल हो चुके हैं, बस अब कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी और फायर विभाग का ग्रीन सिग्नल मिलना बाकी रह गया है, जो अगले कुछ दिनों में मिल जाने की संभावना है। दोनों ग्रीन सिग्नल मिलते ही मलाही पकड़ी तक मेट्रो सेवा शुरु हो जाएगी।

Apr 1, 2026 - 11:58
Apr 1, 2026 - 12:00
 0  0
इस महीने से मलाही पकड़ी तक मेट्रो सेवा, खेमनीचक में फिलहाल स्टॉपेज नहीं
Patna metro wikipedia

Patna Metro Rail News राजधानी पटना के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब पटना मेट्रो के कॉरिडोर 2 का विस्तार भूतनाथ से आगे बढ़कर मलाही पकड़ी तक होने जा रहा है। 2.75 किलोमीटर की लंबाई वाले इस एलिवेटेड ट्रैक पर ट्रायल पूरा हो चुका है। ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा है। हालांकि अभी दो जरुरी जांच के कार्य अभी होने बाकी है, फिर भी उम्मीद है कि अप्रैल के महीने में मलाही पकड़ी तक मेट्रो सेवा शुरु हो जाएगी। 
फिलहाल इंतजार सेफ्टी सर्टिफिकेट का है। ये मिलते ही अप्रैल महीने के आखिरी तक पाटलीपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी तक मेट्रो सेवा शुरु हो जाएगी। उस इलाके के लोगों के लिए ये बेहद सकारात्मक खबर है। 

वैसे एक जानकारी यहां देनी जरुरी है कि पटना मेट्रो सेवा पाटलीपुत्र बस टर्मिनल से मलाही पकड़ी तक शुरु तो हो जाएगी लेकिन खेमनीचक स्टेशन पर फिलहाल स्टॉपेज नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि खेमनीचक को एक मेगा एक्सचेंज स्टेशन के रुप में विकसित किया जा रहा है। यहां पर दो अलग अलग कॉरिडोर का आपस में मिलाप होगा। 

ये निर्माण कार्य एक जटिल प्रक्रिया है। अभी यहां पर स्टॉपेज होने से निर्माण कार्य प्रभावित होगा, इसकी वजह से अभी यहां स्टॉपेज होना मुश्किल है। 
पटना मेट्रो के इस नए रुट पर सफल ट्रायल हो चुके हैं, बस अब कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी और फायर विभाग का ग्रीन सिग्नल मिलना बाकी रह गया है, जो अगले कुछ दिनों में मिल जाने की संभावना है। दोनों ग्रीन सिग्नल मिलते ही मलाही पकड़ी तक मेट्रो सेवा शुरु हो जाएगी। 

इसके साथ ही आपको पटना मेट्रो से जुड़ी एक और जानकारी दे दें कि न सिर्फ एलिवेटेड बल्कि जमीन के नीचे टनल खुदाई का काम भी आखिरी चरण में है। मोइन उल हक स्टेडियम से पटना जंक्शन तक 06 किलोमीटर लंबे टनल की खुदाई का लक्ष्य भी अप्रैल महीने में पूरा हो रहा है। वहीं दानापुर से पाटलीपुत्र स्टेशन के बीच भी पटना मेट्रो काम तेज गति से चल रहा है। पटना मेट्रो आने वाले समय में पटना की यातायात व्यवस्था को पूर्ण रुप से बदलने जा रहा है। 

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News