बिहार में फिर लौटेगा मानसून, 16 सितंबर से होगी इन इलाकों में बरसेंगे बादल

सितंबर के महीने में बारिश का आंकड़ा संतोषजनक माना जा रहा है। सितंबर में अब तक 79.6 मिमि बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से 31 फीसदी ज्यादा है। मौसम विभाग का मानना है कि 15 सितंबर तक खास बारिश की उम्मीद कम है लेकिन 16 सितंबर के बाद मानसून फिर लौट कर आएगा जो अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक प्रभाव डालेगा।

Sep 8, 2026 - 21:14
Sep 8, 2026 - 23:24
 0  0
बिहार में फिर लौटेगा मानसून, 16 सितंबर से होगी इन इलाकों में बरसेंगे बादल
गूगल से साभार सांकेतिक तस्वीर

बिहार में अभी बारिश की संभावना समाप्त नहीं हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 14 सितंबर को सुपौल, मधुबनी समेत कुछ जिलों में हल्की से थोड़ी तेज बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 16 सितंबर से मानसून के फिर से एक्टिव होने की संभावना है। इस दौरान बिहार में अच्छी खासी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इसका असर अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह तक रह सकता है। 

मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अगले पांच दिनों तक राजधानी पटना समेत बिहार के लगभ सभी जिलों में गर्मी और उमस का प्रभाव देखने को मिल सकता है। कई Districts में इस दौरान हल्की से तेज बारिश हो सकती है लेकिन बरसात के बावजूद लोगों को गर्मी महसूस होती रहेगी। पूरे बिहार में कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। 

आंकड़ों की मानें तो इस साल बिहार में सामान्य से कम वर्षा हुई है। एक जून से आठ सितंबर तक बिहार में कुल 601.1 मिमि बारिश दर्ज की गई है जो इस अवधि के सामान्य औसत से 27 प्रतिशत कम है, हालांकि सितंबर के महीने में बारिश की स्थिति पिछले कुछ महीनों के मुकाबले बेहतर रही है। 

सितंबर के महीने में बारिश का आंकड़ा संतोषजनक माना जा रहा है। सितंबर में अब तक 79.6 मिमि बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य से 31 फीसदी ज्यादा है। मौसम विभाग का मानना है कि 15 सितंबर तक खास बारिश की उम्मीद कम है लेकिन 16 सितंबर के बाद मानसून फिर लौट कर आएगा जो अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक प्रभाव डालेगा।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News