पप्पू यादव ने नीतीश कुमार से कर दी बड़ी मांग, JDU का ही...
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने समृद्धि यात्रा के लिए सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी है और साथ ही बिहार को बचाने की अपील भी कर दी है।
MP Pappu Yadav News बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से कांग्रेस समर्थक निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार से बड़ी मांग कर दी है। पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि आप बिहार के सीएम रहें या ना रहें, यह आपका पर्सनल मामला है लेकिन मेरी चाहत है कि सीएम आपकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड का ही हो।
समृद्धि यात्रा पर अपनी राय रखते हुए पप्पू यादव ने कहा कि ये मुख्यमंत्री का निजी कार्यक्रम था। इसमें विधायक, सांसद की कोई भूमिका नहीं थी। समृद्धि यात्रा जनता के साथ उनका संवाद कार्यक्रम था। कार्यक्रम अच्छा था। जनता के साथ संवाद के लिए मैं सीएम नीतीश कुमार को हृदय से बधाई देता हूं।
वहीं New CM Of Bihar पर अपनी राय व्यक्त करते हुए सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि आपने इतने लंबे समय तक आशीर्वाद के रूप में आप ने बिहार पर कृपा की। आपने बिहार की सेवा की है, अब एक कृपा कीजिए कि कम से कम बिहार नई दिल्ली से संचालित न हो। बिहार पर गिद्ध दृष्टि न हो। बिहार में नफरत और सामाजिक तनाव का माहौल न पैदा हो। बिहार में गरीबों पर जुल्म न हो।
सांसद पप्पू यादव ने सीएम नीतीश से अपील की है कि बिहार का नया मुख्यमंत्री उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड का ही हो। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार भले ही राज्यसभा जा रहे हैं लेकिन उनकी पार्टी के कार्यकर्ता तो सीधे तौर पर निशांत कुमार को ही सीएम बनाने की मांग अलग अलग फोरम पर कर रहे हैं। पप्पू यादव ने ऐसा बोल कर जेडीयू कार्यकर्ताओं की मांग को ही हवा दे दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0