नालंदा : मंदिर में भगदड़, 09 भक्तों की मौत, कई घायल

मिली जानकारी के अनुसार चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार होने की वजह से मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ था। अचानक से किसी बात को लेकर अफवाह फैली और भगदड़ का नजारा बन गया। भीड़ इतनी थी कि लोग एक दूसरे को कुचल कर आगे बढ़ने लगें। ऐसा कुछ देर तक चलता रहा। जब भीड़ नियंत्रित हुई तो लाशें मिलनी शुरु हो गईं।

Mar 31, 2026 - 13:18
 0  0
नालंदा : मंदिर में भगदड़, 09 भक्तों की मौत, कई घायल
Adobe

मंगलवार की सुबह बिहार के लिए बड़ा अमंगल हो गया। नालंदा जिले के बिहारशरीफ के मघड़ा स्थित माता शीतला के मंदिर में भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई और इसमें 09 महिला भक्तों की मौत हो गई। लगभग छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को चिकित्सा हेतु मॉडल अस्पताल, बिहार शरीफ में भर्ती कराया गया है। मरने वालों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

मृतकों की पहचान नालंदा की रहने वाली आशा देवी, रेखा देवी, रीता देवी, किरता देवी, दयावंती देवी, माला देवी के रुप में हुई है। अन्य 03 मृतकों की पहचान की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार होने की वजह से मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ था। अचानक से किसी बात को लेकर अफवाह फैली और भगदड़ का नजारा बन गया। भीड़ इतनी थी कि लोग एक दूसरे को कुचल कर आगे बढ़ने लगें। ऐसा कुछ देर तक चलता रहा। जब भीड़ नियंत्रित हुई तो लाशें मिलनी शुरु हो गईं। 

घटना के बाद मंदिर परिसार के आसपास चीख पुकार मच गई। घटना की खबर फैलते ही सबसे पहले स्थानीय लोग और उसके बाद प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच कर राहत कार्य शुरु किया गया। नालंदा जिला प्रशासन और पुलिस की टीम वहां पर मौजूद है।

सीएम नीतीश कुमार ने घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सभी मृतकों को छह छह लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। बता दें कि आज ही नालंदा जिले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भी दौरा हो रहा है। सारा प्रशासनिक तंत्र उसी में व्यस्त था कि ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News