बिहार के भाजपा नेताओं का बढ़ा राष्ट्रीय कद, पांच नेताओं को छह राज्यों की जिम्मेदारी

भाजपा के सांगठनिक इतिहास में पहली बार बिहार के इतने नेताओं राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिली है। माना जा रहा है कि भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में बिहार के नेताओं की धमक बढ़ी है।

Sep 23, 2026 - 21:25
Sep 23, 2026 - 21:27
 0  0
बिहार के भाजपा नेताओं का बढ़ा राष्ट्रीय कद, पांच नेताओं को छह राज्यों की जिम्मेदारी
सोशल मीडिया से साभार सांकेतिक तस्वीर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। इस नई टीम में बिहार के भाजपा नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारियां दी गई है। इसके बाद से राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। 

भाजपा के सांगठनिक इतिहास में पहली बार बिहार के इतने नेताओं राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिली है। माना जा रहा है कि भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में बिहार के नेताओं की धमक बढ़ी है। 

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय को असम का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पूर्व एमएलसी देवेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। 

वहीं दिनारा विधानसभा क्षेत्र से एक बार भाजपा और एक बार लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ कर हारने वाले राजेंद्र सिंह को पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य पिंकी कुशवाहा को भी पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया है। 

भाजपा की एमएलसी निवेदिता सिंह को झारखंड का सह प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही सिद्धार्थ शंभू को छत्तीसगढ़ का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। एक साथ इतने सारे बिहार के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियां मिलना बताता है कि भाजपा संगठन में बिहार के नेताओं की गहरी पैठ हो चुकी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News