पटना साहिब के युवक पर निहंगों का हमला, दो उंगलियां कटी, लोगों ने की प्रतिबंध की मांग...
पुलिस ने आरोपी दोनों निहंगों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों हमलवार अमृतसर और गुरदासपुर के रहने वाले हैं। दोनों के पास कोई पहचान पत्र भी नहीं पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुचरण सिंह लांबा उर्फ अंटू हरिमंदिर गली के रहने वाले हैं। यहीं पर उनकी कॉस्मेटिक की दुकान भी है।
पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के हरिमंदिर गली में स्थानीय युवक गुरुचरण सिंह लांबा पर पंजाब से आए दो निहंग सिखों ने तलवार से कातिलाना हमला कर दिया। हमले में युवक के दाहिने हाथ की दो उंगलियां कट गई हैं। पूरा मामला सीसीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने आरोपी दोनों निहंगों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों हमलवार अमृतसर और गुरदासपुर के रहने वाले हैं। दोनों के पास कोई पहचान पत्र भी नहीं पाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुचरण सिंह लांबा उर्फ अंटू हरिमंदिर गली के रहने वाले हैं। यहीं पर उनकी कॉस्मेटिक की दुकान भी है। बुधवार की रात गुरुचरण सिंह लांबा रात के 9ः30 बजे दुकान बंद कर दोस्तों के साथ सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थें। इस दौरान उनके साथ उनके चचेरे भाई सुरजीत सिंह बेदी, सोनू और आफताब आलम के साथ बातचीत कर रहे थें।
इसी बीच दोनों निहंग सिख वहां पहुंचे। गुरुचरण और उनके दोस्तों से वहां खड़े होने का कारण पूछने लगें और वहां से जाने को बोलने लगें। गुरुचरण सिंह लांबा ने कहा कि मेरा यही घर और दुकान है। यह सुनते ही निहंग आगबबूला हो उठे और हमला कर दिया।
एएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि आरोपी निहंगों की पहचान पंजाब के अमृतसर के डिडवाना निवासी रणजीत सिंह के 20 वर्षीय पुत्र जोध सिमरन सिंह और गुरुदासपुर के डेरा बाबा नानक निवासी गुरुपाल सिंह के 19 वर्षीय पुत्र सुखमनजीत सिंह के रुप में हुई हैै। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बुधवार की दोपहर ही पंजाब से पटना साहिब पहुंचे थें। इसी बीच स्थानीय लोगों ने निहंग सिखों के पटना साहिब आने पर रोक लगाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0