निशांत कुमार गांवों का करेंगे दौरा, तैयारियां शुरु
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत कुमार मई के महीने से बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा शुरु करने जा रहे हैं। इसे लेकर जेडीयू में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी संगठन के स्तर पर इसकी तैयारियां तेज कर दी गई है। अप्रैल के अंत में होने वाले जेडीयू राष्ट्री कार्यकारिणी की बैठक में निशांत कुमार के दौरे का पूरा खाका सामने रखा जाएगा।
Nishant Kumar Yatra जेडीयू के युवा नेता निशांत कुमार मई से पूरे बिहार के दौरे पर निकलने वाले हैं। पार्टी संगठन इसके लिए योजना बनाने में जुट गया है। जेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की यात्रा का BluePrint तैयार किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान निशांत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात और संवाद करेंगे।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत कुमार मई के महीने से बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा शुरु करने जा रहे हैं। इसे लेकर जेडीयू में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी संगठन के स्तर पर इसकी तैयारियां तेज कर दी गई है। अप्रैल के अंत में होने वाले जेडीयू राष्ट्री कार्यकारिणी की बैठक में निशांत कुमार के दौरे का पूरा खाका सामने रखा जाएगा।
कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय होगा कि निशांत कुमार की प्रस्तावित यात्रा का नाम क्या होगा, ये यात्रा कितने चरणों में चलेगी, किन किन नेताओं को यात्रा की सफलता की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
निशांत कुमार लगातार अपनी पार्टी के कार्यक्रमों में लगातार यह बात कहते रहे हैं कि अपने लंबे कार्यकाल के दौरान नीतीश कुमार ने बतौर सीएम जो काम किया है, उन्हें आम लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए। निशांत का कहना है कि आम लोगों से हमें सीधे बातचीत करनी चाहिए और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए और उनके समाधान की दिशा में काम करना चाहिए। जिस दिन से निशांत पार्टी में शामिल हुए हैं, वो तभी से ही पूरे राज्य में यात्रा करने के इच्छुक थें, उनकी इच्छा के अनुसार ही उनके यात्रा की योजना को धरातल पर उतारने की तैयारियां शुरु कर दी गई है।
अपनी यात्रा के दौरान नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार बिहार के अलग अलग गांवों में जाएंगे। वहां लोगों की समस्याओं से रुबरु होंगे और उनके समाधान का हरसंभव प्रयास करेंगे। निशांत इस दौरान जेडीयू कार्यकर्ताओं के साथ बैठेंगे। पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा करेंगे। पार्टी स्तर पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता इस बात पर अभी विचार कर रहे हैं कि निशांत कुमार की यह प्रस्तावित यात्रा कितने चरणों में होगी और वो किन किन जिलों के किन गांवों में जाएंगे। यात्रा का विस्तृत विवरण जल्द ही सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0