पहले डिप्टी सीएम और उसके बाद MLC बनेंगे निशांत !

नीतीश कुमार के नजदीकी विधायक ने यह भी दावा किया है कि निशांत कुमार अगले महीने बिहार विधान परिषद के लिए भी निर्वाचित हो जाएंगे।

Mar 9, 2026 - 09:31
Mar 9, 2026 - 09:38
 0  0
पहले डिप्टी सीएम और उसके बाद MLC बनेंगे निशांत !
Adobe

Nishant Kumar News उधर सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन पर्चा भरा, इधर उनके बेटे निशांत कुमार जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए। अब खबरें मिल रहीं है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो जाने के बाद जो नई सरकार बनेगी, उसमें निशांत कुमार उपमुख्यमंत्री बनेंगे। 

जनता दल यूनाइटेड के विधायक हरिनारायण सिंह ने दावा किया है कि निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। हरिनारायण सिंह नालंदा की हरनौत विधानसभा सीट से विधायक हैं और सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं।

विधायक ने यह भी दावा किया है कि निशांत कुमार अगले महीने बिहार विधान परिषद के लिए भी निर्वाचित हो जाएंगे।

बता दें कि पानी पी पीकर राजद और कांग्रेस को वंशवाद के लिए कोसने वाले नीतीश कुमार ने भी अपनी अगली पीढ़ी को राजनीति में उतार दिया है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में आ चुके हैं। 

My Opinion : अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए निशांत कुमार का राजनीति में सक्रिय होना बेहद जरूरी था। अगर निशांत नहीं आते तो आने वाले दिनों में जदयू का भविष्य खतरे में पड़ सकता था।

नीतीश कुमार के बाद कोई ऐसा चेहरा नहीं था जो जेडीयू को आगे लेकर जाता, क्योंकि जेडीयू में दूसरी पीढ़ी के नेता सिर्फ नाम भर या सलाहकार टाइप ही हैं। उनमें नेतृत्व की वह क्षमता नहीं है जो नीतीश कुमार की गैर मौजूदगी में पार्टी को आगे बढ़ा सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News