Big News: 30 मार्च को नीतीश देंगे इस्तीफ़ा, आ गई ख़बर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 30 मार्च को विधान परिषद से इस्तीफा दे सकते हैं जबकि वो अपनी पार्टी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का दायित्व निभाते रहेंगे।

Mar 27, 2026 - 16:09
Mar 27, 2026 - 16:11
 0  0
Big News: 30 मार्च को नीतीश देंगे इस्तीफ़ा, आ गई ख़बर
Nitish Kumar के facebook page से साभार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं। नियम के अनुसार 14 दिनों के भीतर उन्हें विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देना होगा। ऐसे में 30 मार्च को यह अवधि समाप्त हो जाएगी। जाहिर तौर पर नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद की सदस्यता से 30 मार्च को इस्तीफा दे देंगे। 

बता दें कि नियमों के अनुसार अभी नीतीश कुमार को सिर्फ बिहार विधान परिषद की सदस्यता छोड़नी होगी। अगर वो चाहेंगे तो अगले छह महीनों तक वो मुख्यमंत्री बनें रह सकते हैं। अभी मुख्यमंत्री का पद छोड़ने की कोई बाध्यता नहीं है। 

जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा से जब यह सवाल मीडिया की ओर से पूछा गया कि क्या 30 मार्च तक नीतीश कुमार विधान पार्षद पद से इस्तीफा देंगे तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्यसभा से निर्वाचित हो जाने के 14 दिनों के भीतर दूसरे सदन की सदस्यता छोड़ने का नियम सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। 

 कहा जा रहा है कि 29 मार्च तक बिहार विधान परिषद में अवकाश है। ऐसे में उनकी इस्तीफे की प्रक्रिया 30 मार्च को पूरी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार 30 मार्च को सीएम नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने नहीं जा रहे हैं। संभव है कि वो अभी अगले कुछ महीनों तक मुख्यमंत्री का दायित्व निभाते रहेंगे। 

उधर निशांत कुमार भी राजनीति में कदम रखते ही काफी सक्रिय हो चुके हैं। वो लगातार पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं और काफी उत्साहित दिखाई पड़ रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि नीतीश कुमार द्वारा छोड़ी जाने वाली विधान परिषद की सीट पर उपचुनाव के जरिए निशांत कुमार निर्वाचित हो सकते हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News