प्रशांत किशोर की जीत हर बिहारवासी के उम्मीदों की जीत : अलख निरंजन त्रिवेदी

जनसुराज के संस्थापक सदस्य अलख निरंजन त्रिवेदी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत को करोड़ों बिहारवासियों के उम्मीदों की जीत बताते हुए खुशी जाहिर की है।

Aug 4, 2026 - 20:52
Aug 4, 2026 - 20:54
 0  0
प्रशांत किशोर की जीत हर बिहारवासी के उम्मीदों की जीत : अलख निरंजन त्रिवेदी

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अलख निरंजन त्रिवेदी ने हर्ष व्यक्त किया है और कहा है कि यह जीत बिहार की राजनीति का " टर्निंग पॉइंट " साबित होगा। यह बिहार के विकास की उम्मीदों को साकार करने जैसा है। 

श्री अलख निरंजन त्रिवेदी ने कहा कि यह संभवतः पहली बार है जब इस चुनाव में जाति, धर्म और पार्टी का बंधन टूट गया। हर समाज के लोगों ने बिहार की बेहतरी की उम्मीद के साथ स्कूल के बस्ते पर वोट दिया। यह सुखद संयोग है कि एक तरह पटना में बारिश हो रही थी तो दूसरी तरफ प्रशांत किशोर पर वोटों की बारिश हो रही थी। 

श्री त्रिवेदी के अनुसार प्रशांत किशोर जब चाहते किसी भी राज्य से राज्यसभा के लिए निर्वाचित होकर केंद्रीय राजनीति में जा सकते थें। यह उनके लिए राजनीति में स्थापित होने का सबसे सरल रास्ता था लेकिन उनके अंतर्मन में बिहार और बिहारवासियों के लिए पीड़ा थी, इसलिए उन्होंने संघर्ष का रास्ता चुना। आज बिहार पलायन और बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। महज पेट भरने के लिए लोग दूसरे राज्यों में जाने को अभिशप्त है। पलायन की यह कुप्रथा समाप्त होनी चाहिए। 

2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भी प्रशांत किशोर कर्तव्य पथ पर दृढ़ता के साथ खड़े रहें। चुनाव नतीजों के अगले दिन से ही वो अपने भविष्य के अभियान में लगे रहें। इसका उन्हें सुखद परिणाम भी मिला और आज जनसुराज की एंट्री बिहार विधानसभा में हो गई। 

अलख निरंजन त्रिवेदी ने कहा कि बिहार के स्थापित नेताओं ने राजनीति को लूट खसोट का माध्यम समझ लिया है, प्रशांत किशोर ऐसे लोगों को अब राजनीति का सही अर्थ समझाएंगे। उन्होंने बांकीपुर से जनसुराज की जीत पर समस्त बिहारवासियों को बधाई दी है और बांकीपुर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News