RAC टिकट...यात्रियों के साथ धोखा, रेलवे की लूट योजना !
पूरे पैसे लो और सीट आधी दो। यही तो है भारतीय रेलवे की RAC टिकट सिस्टम। कितना अजीब लगता है न एक सीट पर 02 अजनबी रात भर जागकर सफर पूरा करें। भारतीय रेलवे के इस सिस्टम को जितना कोसा जाए, उतना कम होगा।
रात भर का सफर। सोने वाला बर्थ एक, मुसाफिर दो और पैसे पूरे। यही तो है भारतीय रेलवे का RAC टिकट सिस्टम। इसे भारतीय रेलवे की लूट योजना न कहें तो और क्या कहें ! ऊपर से अगर आप रेलवे का तर्क सुन लेंगे तो अपना सिर पकड़ लेंगे।
RAC यानी Reservation Against Cancelation रेल यात्रियों के साथ धोखा है और रेलवे के लिए कमाई का भरपूर साधन। रोजाना लाखों यात्री भारतीय रेलवे की इस लूटपाट योजना का शिकार बनते हैं। पूरा पैसा देने के बावजूद न पूरी सीट मिलती है, न नींद, न आराम और न सुविधा।
रेलवे का कहना है कि RAC सिस्टम उन यात्रियों के लिए सुविधा है जिनका टिकट कन्फर्म नहीं हो सका है लेकिन यात्रा उनके लिए ज़रूरी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0