एक साथ दो पदों से नीतीश देंगे इस्तीफा, तारीख आ गई सामने

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस दिन से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया, उसी दिन से चर्चा होने लगी कि अब नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा कब देंगे ? वो तारीख सामने आ गई है।

Mar 13, 2026 - 11:44
 0  0
एक साथ दो पदों से नीतीश देंगे इस्तीफा, तारीख आ गई सामने
Adobe

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही सीएम के पद से इस्तीफा दे देंगे। नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद के भी सदस्य हैं। राज्यसभा के लिए उनका निर्वाचित होना तय है। इसके बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद और विधान परिषद, दोनों से इस्तीफा दे देंगे। 

सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक 08 या 09 अप्रैल को सीएम नीतीश कुमार का इस्तीफा हो जाएगा। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी और विधान परिषद की सदस्यता से एक साथ ही इस्तीफा दे देंगे। 

अब बिहार में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनना भी तय हो गया है। बिहार के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि राज्य का मुख्यमंत्री भाजपा का होगा। अभी तक मुख्यमंत्री की रेस में वर्तमान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सबसे आगे चल रहे हैं। 

वहीं सूत्र बता रहे हैं कि निशांत कुमार बिहार के नए डिप्टी सीएम होंगे। नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों का शपथ एक साथ होगा। अभी बिहार में दो उपमुख्यमंत्री हैं और दोनों ही भाजपा कोटे से हैं। भाजपा के एक मुख्यमंत्री का पत्ता कट सकता है। संभावना है कि विजय कुमार सिन्हा आगे डिप्टी सीएम न रह सकें। उन्हें राज्य सरकार में मंत्री पद से संतोष करना पड़ सकता है। 

16 मार्च को नीतीश कुमार विधिवत रूप से राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचित हो जाएंगे। इसके बाद निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। विधान परिषद की सदस्यता छोड़ने के बाद उनके पुत्र निशांत कुमार उन्हीं की सीट पर विधान परिषद भेजे जा सकते हैं।

कई लोगों का मानना है कि इस बार जेडीयू की ओर से दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। अगर निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनते हैं तो दूसरे डिप्टी सीएम की संभावना बेहद कम नज़र आती है। हालांकि गृह मंत्रालय भाजपा के पास ही बना रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News