संगम कुमार साहू कौन हैं, जो बनें हैं पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
जस्टिस संगम कुमार साहू ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस यानी मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। संगम कुमार साहू अनुभवी एवं प्रतिष्ठित न्यायविद हैं।
बुधवार को जस्टिस संगम कुमार साहू ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ग्रहण किया। बिहार के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने जस्टिस संगम कुमार साहू को लोकभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित कार्यक्रम में शपथ दिलाई।
जस्टिस संगम कुमार साहू कौन हैं ?
जस्टिस संगम कुमार साहू का जन्म 05 जून 1964 को ओडिशा के कटक में हुआ था। उन्होंने कटक के ही नया बाजार स्कूल से मैट्रिक किया। इसके बाद उन्होंने स्टीवर्ट साइंस कॉलेज से B.Sc. किया। फिर उन्होंने उत्कल यूनिवर्सिटी से इंग्लिश और ओड़िया में मास्टर्स किया।
कानून का क्षेत्र मिला विरासत में
जस्टिस संगम कुमार साहू के परिवार में न्याय के क्षेत्र में पहले से लोग मौजूद थें, इसी वजह से उनकी दिलचस्पी भी इस क्षेत्र में हुई। अपने परिवार में ही उन्होंने न्याय एवं कानून की बारीकियां सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। उनके पिता शरत चंद्र साहू भी जाने माने न्यायविद थें।
26 नवंबर 1989 को जस्टिस संगम कुमार साहू वकील के रूप में रजिस्टर हुए। इसके बाद उन्होंने डॉ मनोरंजन पांडा के साथ काम किया। वो फौजदारी मामलों के प्रतिष्ठित वकील थें। 02 जुलाई 2014 को वो ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश चुने गए। अब वो पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त हुए हैं।
पिछले वर्ष यानी 18 दिसंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने उनका नाम पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए आगे बढ़ाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0