भारत की इस यूनिवर्सिटी को कहते हैं आईएएस, आईपीएस की फैक्ट्री...
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के मन में ऐसे कॉलेज, यूनिवर्सिटी या कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने का मन होता है जहां से बड़ी संख्या में लोग इस परीक्षा को क्रैक करते हैं और आईएएस आईपीएस बनते हैं। ऐसे में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं भारत के ऐसे यूनिवर्सिटी के बारे में जहां से बड़ी संख्या में आईएएस आईपीएस निकलते हैं।
यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की कठिनतम परीक्षाओं में से एक होती है। लाखों करोड़ों युवाओं का सपना होता है सिविल सेवा परीक्षा पास करना। इस परीक्षा को पास करने के बाद देश के युवा आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और आईआरएस समेत बड़े पदाधिकारी बनते हैं।
हर साल लाखों लोग सिविल सेवा परीक्षा देते हैं लेकिन उनमें से कुछ सौ लोग ही सेलेक्ट होते हैं।
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के मन में ऐसे कॉलेज, यूनिवर्सिटी या कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने का मन होता है जहां से बड़ी संख्या में लोग इस परीक्षा को क्रैक करते हैं और आईएएस आईपीएस बनते हैं। ऐसे में आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं भारत के ऐसे यूनिवर्सिटी के बारे में जहां से बड़ी संख्या में आईएएस आईपीएस निकलते हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी जिसे संक्षेप में डीयू भी कहा जाता है। इस यूनिवर्सिटी का सिविल सेवा परीक्षा में जलवा रहता है। रिपोर्ट्स के अनुसार 1975 से 2014 तक 4000 से भी ज्यादा यहां के छात्रों ने यूपीएससी की परीक्षा में अपना झंडा बुलंद किया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के बाद नंबर आता है जेएनयू यानी जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय का जो अपने वामपंथी रुझानों के लिए ज्यादा चर्चा में रहता है। यहां के लगभग 1400 छात्र यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में कामयाब हुए हैं।
इसके बाद नंबर आता है आईआईटी कानपुर का। अब तक हुए यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षाओं में यहां के छात्रों ने भी बड़ी संख्या में अपना परचम लहराया है। वर्ष 2023 के यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव की पढ़ाई यहीं से हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0