उपेंद्र और अमरेंद्र के बीच सीधी टक्कर, किसकी होगी जीत !

बिहार के राजनीतिक इतिहास में एक बार फिर से राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है। राज्यसभा की 5वीं सीट के लिए एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और RJD के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच सीधी टक्कर होगी। जाहिर तौर पर दोनों में से कोई एक हार जाएगा और दूसरा जीतेगा।

Mar 10, 2026 - 07:31
Mar 10, 2026 - 08:20
 0  0
उपेंद्र और अमरेंद्र के बीच सीधी टक्कर, किसकी होगी जीत !
Adobe

Bihar Politics बिहार में एक बार फिर से राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है। Rajyasabha Election 2026 की 05 सीटों के लिए 06 प्रत्याशी मैदान में हैं। पांचवीं सीट पर एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा हैं तो वहीं RJD की ओर से अमरेंद्र धारी सिंह ने नामांकन कर दिया है। अब मतदान होना तय है। इससे राज्यसभा चुनाव दिलचस्प हो चुका है। 

12 सालों के बाद बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। 

इसके पहले वर्ष 2014 में राज्यसभा के उपचुनाव में जनता दल यूनाइटेड से बगावत कर चुनाव में उतरे साबिर अली और अनिल शर्मा के मैदान में उतर जाने के बाद मतदान की नौबत आई थी। राज्यसभा के उस उपचुनाव में JDU के पवन कुमार वर्मा और गुलाम रसूल बलियावी ने जीत दर्ज की थी।

राज्यसभा का चुनावी गणित : 

बिहार में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 41 विधायकों यानी 41 वोट की जरूरत होगी। इस हिसाब से 04 सीटें आसानी से एनडीए जीत लेगा। पांचवीं सीट के लिए वोटों का प्रबंध करना पड़ेगा। 

एनडीए और आरजेडी दोनों के पास ही पांचवीं सीट के लिए 41 वोट नहीं हैं। पांचवीं सीट के लिए एनडीए को 03 वोटों की जरूरत होगी जबकि RJD को 06 वोट चाहिए क्योंकि इंडिया गठबंधन के पास सिर्फ 35 वोट हैं।

राज्यसभा चुनाव 2026 का अब पूरा गणित असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के 05 और बहुजन समाज पार्टी के 01 विधायक पर जाकर टिक गया है। अगर ये सभी 06 विधायक RJD उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह के पक्ष में मतदान करते हैं तो पांचवीं सीट RJD को मिल जाएगी। 

ओवैसी के 05 विधायक किसी भी सूरत में एनडीए को वोट नहीं करेंगे। हालांकि यह संभावना हो सकती हैं कि ये 05 विधायक मतदान से दूर रहें। अगर ऐसा हुआ तो एनडीए की पांचवीं सीट पर भी जीत हो सकती है। 

राजद प्रत्याशी अमरेंद्र धारी सिंह को उम्मीद है कि व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर ओवैसी के 05 विधायक उनके पक्ष में ही मतदान करेंगे। ऊंट किस करवट बैठ रहा है तो यह मतदान के दिन ही पता चलेगा लेकिन बिहार में राज्यसभा चुनाव दिलचस्प हो गए हैं, यह तय है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News