वंदे मातरम पर चर्चा मोदी ने शुरु किया, माहौल प्रियंका गांधी के नाम हो गया.....
प्रियंका गांधी ने लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान जमकर तथ्यों को देश के सामने रखा। प्रियंका गांधी ने तथ्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी, केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जमकर सुनाया।
वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के भाषण की सभी तारीफ कर रहे हैं। कांग्रेस के समर्थक हो या कांग्रेस के विरोधी, सभी प्रियंका की सराहना करते हुए सुनाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर सड़क की नुक्कड़ तक प्रियंका गांधी की शैली चर्चा का विषय बनीं हुई है।
मौका था लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा का। कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ने चर्चा में भाग लिया और बेहद संजीदा तरीके से कांग्रेस का भी पक्ष रखा और सरकार को जवाब भी दिया। कभी कभी हल्की मुस्कान और कभी तीखी नजरां के साथ प्रियंका का प्रहार सत्ता पक्ष को जाहिर तौर पर अच्छा नहीं लग रहा था। कई दफे प्रियंका गांधी को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला टोकते हुए भी नजर आएं।
प्रियंका गांधी ने लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान जमकर तथ्यों को देश के सामने रखा। प्रियंका गांधी ने तथ्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी, केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जमकर सुनाया।
प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मैं एक सलाह देती हूं कि आपको नेहरु जी से जितनी भी शिकायतें हैं, उन्होंने जितनी भी गलतियां की हैं, उन सबकी एक लिस्ट बना लीजिए। हम एक समय निर्धारित करते हैं और हम बहस कर लेंगे। लेकिन इस सदन का जो कीमती वक्त है, जिसका उपयोग हमें जनता की समस्याओं को हल करने में करना चाहिए, इसका इस्तेमाल उसी के लिए करिए।
इस दौरान प्रियंका ने जमकर बोला और खूब बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि वंदे मातरम 150 सालों से भारतीयों के दिल में बसा हुआ है लेकिन आज यहां चर्चा सिर्फ इसलिए कराई जा रही है ताकी बाकी के ज्वलंत मुद्दों से देश का ध्यान भटकाया जा सके।
तारीफ के साथ ही पीएम मोदी पर चुटकी लेते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी भाषण काफी अच्छा देते हैं लेकिन तथ्यों के मामले में कमजोर पड़ जाते हैं। प्रियंका ने कहा कि मैं इस सदन में नई नई हूं। जनता की प्रतिनिधि हूं, कलाकार नहीं हूं इसलिए मैं भी सदन के सामने तथ्य रखना चाहती हूं।
आगे प्रियंका ने पीएम मोदी के भाषण का जिक्र करते हुए लोकसभा में कहा कि वंदे मातरम की सालगिरह पर पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 1896 में पहली बार गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर जी ने एक अधिवेशन में यह गीत गाया था लेकिन मोदी जी ने यह नहीं बताया कि यह अधिवेशन किसका था ! हिंदू महासभा का अधिवेशन था या फिर आरएसएस का अधिवेशन था ! यह बताने में वो कतरा रहे थें कि जिस अधिवेशन में वंदे मातरम गीत गाया गया था वो कांग्रेस का अधिवेशन था।
कुल मिलाकर वंदे मातरम पर हुए चर्चा में प्रियंका गांधी ने माहौल लूट लिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0