कांग्रेस के खिलाफ आरजेडी ने खोला मोरचा, महागठबंधन की नाव डगमगाई...
हुआ ये कि झारखंड में राज्यसभा का चुनाव हुआ। इंडिया गठबंधन के अंदर क्रॉस वोटिंग हुई। क्रॉस वोटिंग को गद्दारी भी कह सकते हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार की हार के बाद कांग्रेस प्रभारी के राजू ने हार का ठीकरा आरजेडी और माले के विधायकों पर फोड़ दिया। आरजेडी कांग्रेस के इन आरोपों को बर्दाश्त नहीं कर पाई और कांग्रेस को अच्छे से जवाब दे दिया।
क्या अब आरजेडी और कांग्रेस का गठबंधन आखिरी सांसे ले रहा है। झारखंड में मचे घमासान ने बिहार में इंडिया ब्लॉक की नींव हिलाकर रख दी है। झारखंड में राज्यसभा का चुनाव हुआ। क्रॉस वोटिंग हुई और कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा चुनाव हार गए। अब हुआ वही जो हर हार के बाद होता है। घमासान मच गया। कांग्रेस ने आरजेडी और माले के विधायकों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगा दिया। कांग्रेस ने आरजेडी को दम भर सुनाया। अब इसके बाद आरजेडी भी कहां खामोश रहने वाली थी। आरजेडी ने भी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कांग्रेस का पूरा चिट्ठा खोल कर रख दिया।
आइए, पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। हुआ ये कि झारखंड में राज्यसभा का चुनाव हुआ। इंडिया गठबंधन के अंदर क्रॉस वोटिंग हुई। क्रॉस वोटिंग को गद्दारी भी कह सकते हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार की हार के बाद कांग्रेस प्रभारी के राजू ने हार का ठीकरा आरजेडी और माले के विधायकों पर फोड़ दिया। आरजेडी कांग्रेस के इन आरोपों को बर्दाश्त नहीं कर पाई और कांग्रेस को अच्छे से जवाब दे दिया।
आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि झारखंड प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में परिणामों से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस अपने ही विधायकों का समर्थन हासिल करने में नाकाम रही है। दूसरे दलों पर बिना सोचे समझे अनर्गल आरोप लगाने से पहले खुद में झांक कर मंथन और चिंतन करना चाहिए कि पिछले मार्च महीने में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में कांग्रेस के हरियाणा में 5, ओड़िशा से 2 और बिहार के 3 विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में खुलकर क्रॉस वोटिंग की और जान बूझ कर एबसेंट रहें।
आरजेडी ने कहा कि कांग्रेस के उन विधायकों ने खुलकर कैमरा पर कहा कि महागठबंधन का उम्मीदवार उनकी पसंद का नहीं था, उनके शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें कोई निर्देश नहीं दिया इत्यादि इत्यादि। सबूत के तौर पर वीडियो संलग्न है। अब तक उन विधायकों के खिलाफ क्या कोई कार्रवाई की गई। बिहार में वही लोग इनके शीर्ष प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठकर अब प्रेस वार्ता भी करते फिरते हैं।
आरजेडी ने कांग्रेस को आईना दिखाते हुए कहा कि अब फिर झारखंड के राज्यसभा चुनाव में इनके नेता अपनी असफलता और नाकामी छिपाने तथ आरजेडी और सीपीआईएमल की बीजेपी विरोधी विश्सवनीयता को नुकसान पहुंचाने का असफल प्रयास कर रहे हैं। ऐसे नेताओं की सतही हल्की और अधीर टिप्पणी इंडिया गठबंधन की एकजुटता को नुकसान पहुंचाती है।
आरजेडी ने दूसरे प्रदेशों का जिक्र करते हुए कांग्रेस को कहा कि क्या हरियाणा, ओडिशा और बिहार में इंडिया गठबंधन के किसी नेता ने कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध कभी कोई प्रतिकूल टिप्पणी की ? नहीं कभी नहीं ! इसलिए झारखंड के इनके शीर्ष नेताओं को बचकाने बयानों से बचने की जरुरत है और साथ ही पड़ोसी राज्य बिहार से लेकर दूसरे राज्यों में अपने ही उम्मीदवारों के विरुद्ध मतदान करने वालों पर बयानबाजी और कार्रवाई करवानी चाहिए।इसके बाद जय हिंद जय इंडिया....
आरजेडी ने सीधे तौर पर कांग्रेस को आईना दिखा दिया है और कांग्रेस को उसकी हकीकत से रुबरु करवा दिया है। साथ ही साथ बिहार में राज्यसभा चुनाव में गद्दारी करने वाले कांग्रेस विधायकों पर कार्रवाई की मांग भी कर दी है।
हालांकि इस पोस्ट के थोड़ी ही देर के बाद राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन पर बधाई देकर गर्माहट को थोड़ा कम करने का प्रयास किया। इससे यह साबित हुआ कि महागठबंधन में भले ही सब कुछ ऑल इल वेल न हो लेकिर बात अभी तक बहुत बिगड़ी भी नहीं है लेकिन आरजेडी ने कांग्रेस को दो टूक संदेश तो दे ही दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0