RJD ने किया निष्कासित , रोहिणी ने किया समर्थन, नेता ने कहा स्वीकार...

आरजेडी ने अपने सारण के प्रवक्ता हरेलाल यादव को पार्टी के खिलाफ गलत टिप्पणी को लेकर छह सालों के निष्कासित कर दिया है तो उनके बचाव में रोहिणी आचार्य मैदान में कूद पड़ी हैं।

Jul 9, 2026 - 08:47
Jul 9, 2026 - 08:57
 0  0
RJD ने किया  निष्कासित , रोहिणी ने किया समर्थन, नेता ने कहा स्वीकार...
हरे लाल यादव की तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई तस्वीर

आरजेडी ने अपने सारण के प्रवक्ता हरेलाल यादव को छह सालों के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। उन पर सोशल मीडिया पर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। इसके बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी और सारण लोकसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने पार्टी के फैसले पर खुल कर अपनी नाराजगी व्यक्त की है और पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए है। 

रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि क्या अब पार्टी की भलाई के लिए सच बोलने वाले, ईमानादारी से काम करने वाले और संगठन को मजबूत करने वाले कार्यकर्ता के लिए राजद में कोई जगह नही बची है। रोहिणी ने कहा कि अनुशासनहीनता के गलत आरोप लगाकर सारण के प्रवक्ता हरेलाल यादव को निष्कासित किया गया है। यह कार्रवाई उन लोगों के प्रभाव में आकर किया गया है कि जो पार्टी को निरंतर कमजोर कर रहे हैं और संगठन के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।

रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा है कि सारण का जिला संगठन ऐसे लोगों के कब्जे में है जो सिर्फ नाम के लिए पार्टी में हैं और चुनाव के दौरान विरोधियों के इशारे पर काम करते हैं। रोहिणी ने आरोप लगाया है कि पार्टी के विधायक और अधिकांश पदाधिकारी निष्क्रिय हैं। जनता और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहने वाले नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं लालू यादव की बेटी हूं। गलत के आगे नहीं झुकने वाली। 

उधर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के हस्ताक्षर से जारी निष्कासन आदेश में लिखा हुआ है कि हरेलाल यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पार्टी नेतृत्व के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसे दल विरोधी गतिविधि, अनुशासनहीनता और पार्टी की मर्यादा के विरुद्ध गंभीर कृत्य माना गया है। पत्र में कहा गया है कि हरेलाल यादव के आचरण से साफ है कि उनके मन में नेतृत्व के प्रति कोई सम्मान नहीं है, ऐसे में उनसे किसी भी प्रकार का स्पष्टीकरण मांगना आवश्यक नहीं है। 

वहीं इस निष्कासन पर पूर्व राजद नेता हरेलाल यादव ने हाथ जोड़ कर कहा है कि सहर्ष सहृदय स्वीकार किया। इसके साथ ही उन्होंने रोहिणी आचार्य के समर्थन पर धन्यवाद देते हुए कहा कि हम आपके साथ हैं और आगे भी पूरी तरह से मजबूती से साथ रहेंगे क्योंकि मेरा डीएनए षुद्ध लालूवादी है आपकी तरह। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News