बुधवार को राजधानी पटना में आरजेडी का राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की उम्मीद...

19 अगस्त को आरजेडी का प्रस्तावित राजभवन मार्च पहले पार्टी कार्यालय से शुरु होने का कार्यक्रम था लेकिन अब जानकारी दी गई है कि यह कार्यक्रम गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर से शुरु किया जाएगा। यहीं से आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन मार्च करेंगे।

Aug 18, 2026 - 21:00
 0  0

राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बुधवार को राजभवन मार्च निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम को आरजेडी के शक्ति प्रदर्शन के रुप में देखा जा रहा है। बिहार के दूर दराज से राजद समर्थकों के पटना पहुंचने का सिलसिला तेज हो चुका है। 

19 अगस्त को आरजेडी का प्रस्तावित राजभवन मार्च पहले पार्टी कार्यालय से शुरु होने का कार्यक्रम था लेकिन अब जानकारी दी गई है कि यह कार्यक्रम गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर से शुरु किया जाएगा। यहीं से आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन मार्च करेंगे। 

बता दें कि आरजेडी छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों के साथ साथ राज्य में कानून व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों को लेकर राज्य की सम्राट चौधरी सरकार के विरोध में यह मार्च निकालने जा रही है। आरजेडी के अनुसार इस मार्च के माध्यम से छात्रों की समस्याओं और उनसे जुड़े मुद्दों को जनता की अदालत में लेकर जाएगी। 

राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के अनुसार जेपी गोलंबर, गांधी मैदान से निकल कर राजभवन की ओर प्रस्थान करेगा। आरजेडी के मार्च को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा और यातायात के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। आरजेडी के समर्थक मंगलवार की शाम से ही पटना पहुंचने लगे हैं। 

वहीं बिहार में हुए बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की जीत के बाद बदले हुए राजनीतिक समीकरणों में इसे आरजेडी के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। सबकी निगाहें बुधवार के राजभवन मार्च में आने वाले लोगों की संख्या और भीड़ पर टिकी हुई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News