Rekha Gupta का ऐलान, दिल्ली में पाकिस्तानी नागरिकों पर चलेगा बड़ा अभियान

दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने ट्वीट करके एक बड़ा ऐलान किया है कि दिल्ली में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस पाकिस्तान भेजा जाएगा। गृह मंत्रालय द्वारा 27 अप्रैल 2025 से पाकिस्तानियों को

Apr 26, 2025 - 17:17
Apr 26, 2025 - 17:18
 0  0
Rekha Gupta का ऐलान, दिल्ली में पाकिस्तानी नागरिकों पर चलेगा बड़ा अभियान

दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने ट्वीट करके एक बड़ा ऐलान किया है कि दिल्ली में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस पाकिस्तान भेजा जाएगा। गृह मंत्रालय द्वारा 27 अप्रैल 2025 से पाकिस्तानियों को जारी किए गए सभी वीजा रद्द कर दिए गए हैं, सिवाय मेडिकल, डिप्लोमैटिक और लंबी अवधि वाले वीजा के। इसके साथ ही, जो वर्तमान में मेडिकल वीजा धारक हैं, उनके वीजे 29 अप्रैल 2025 के बाद अमान्य हो जाएंगे।

केंद्र सरकार का आदेश और सख्त कदम

मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने कहा कि केंद्र सरकार के आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि इस मामले पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है और सरकार इस पर पूरी तरह से सक्रिय है।

किसे मिलेगा छूट और किसे नहीं

दिल्ली सरकार की ओर से जारी बयान में यह बताया गया कि पाकिस्तानियों के लिए सिर्फ कुछ खास श्रेणियों को छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेशानुसार पाकिस्तानियों के लिए SAARC वीजा को भी रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा, केवल मेडिकल वीजा, लंबी अवधि वीजा, डिप्लोमैटिक और आधिकारिक वीजा को छोड़कर सभी वीजे तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। यह आदेश 27 अप्रैल 2025 से लागू होगा और सभी पाकिस्तानी नागरिकों के लिए लागू होगा।

अमित शाह ने दिए थे निर्देश, राज्यों को किया अलर्ट

केंद्र सरकार ने इस फैसले को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को भी निर्देश दिए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की और उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में निर्धारित समय से अधिक समय तक न रहे। इसके अलावा, सभी मुख्यमंत्री से यह भी कहा गया है कि वे पाकिस्तानियों की पहचान करें और उनका निर्वासन सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Neha Yadav Chief Editor