पब्लिक को राहत, खत्म हुई राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल, 04 मई से लौटेंगे काम पर...

बिहार में लंबे अरसे से चली आ रही राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो चुकी है। 04 मई से राजस्वकर्मी अपने काम पर लौट जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से....

May 1, 2026 - 08:18
May 1, 2026 - 08:22
 0  0
पब्लिक को राहत, खत्म हुई राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल, 04 मई से लौटेंगे काम पर...

पिछले 09 मार्च से बिहार में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल चली आ रही थी जो अब समाप्त हो चुकी है। बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ ने अपने हड़ताल को स्थगित करने का फैसला किया है। बिहार के तमाम राजस्वकर्मी 04 मई से अपने अपने काम पर लौट जाएंगे। 

बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ ने आम जनता की परेशानियों और प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता को देखते हुए अपने हड़ताल को वापस ले लिया है।

महासंघ के महासचिव रजनीश कांत द्वारा बताया गया है कि बिहार सरकार विशेष रूप से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर उन्हें भरोसा है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार महासंघ की 11 सूत्री मांगों पर यथाशीघ्र सकारात्मक पहल करेगी। 

हालांकि महासंघ की ओर से यह भी कहा गया है कि हमनें सरकार को दो महीने का अल्टीमेटम दिया है कि अगर इस समय सीमा में हमारी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम फिर से लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।

संयुक्त मोर्चा के महामंत्री जितेंद्र पांडेय ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार राज्य सेवा के हितों की रक्षा करेगी और हमारी लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करेगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News