अमित शाह के यूसीसी ऐलान पर बिहार में एनडीए में दो फाड़, जेडीयू विधायक ने कहा कि नहीं लागू होगा बिहार में...

जेडीयू विधायक और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने साफ कहा कि जब संसद में यूसीसी बिल आया था तब जेडीयू ने इसका समर्थन किया था लेकिन तब पार्टी नेतृत्व ने साफ कर दिया था कि इसे बिहार में लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार में यूसीसी किसी कीमत पर लागू नहीं होगा।

Sep 14, 2026 - 20:58
 0  0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी को लेकर दिए गए बयान के बाद बिहार में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। अमित शाह ने कहा कि 2029 तक भाजपा एनडीए की सरकार वाले सभी 21 राज्यों में यूसीसी लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद बिहार एनडीए में अलग अलग सुर सुनाई देने लगे हैं। 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास ने खुलकर अमित शाह के बयान का समर्थन किया है। पार्टी प्रवक्ता विनीत सिंह ने इसे स्वागत योग्य कदम बताते हुए कहा कि संविधान भी देश में समान कानून की बात करता है। यूसीसी को सिर्फ एनडीए शासित राज्यों तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों में भी इसे लागू करना चाहिए। 

बिहार सरकार के मंत्री और हम पार्टी के नेता संतोष कुमार सुमन ने अमित शाह के बयान का समर्थन किया है। 

जेडीयू विधायक और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने साफ कहा कि जब संसद में यूसीसी बिल आया था तब जेडीयू ने इसका समर्थन किया था लेकिन तब पार्टी नेतृत्व ने साफ कर दिया था कि इसे बिहार में लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार में यूसीसी किसी कीमत पर लागू नहीं होगा। 

इस मुद्दे पर आरजेडी और कांग्रेस ने सरकार की आलोचना की है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेेटी के प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने कहा कि इस वक्त देश के कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे समय में यूसीसी का मुद्दा उठाना हसुआ के बियाह में खुरपी के गीत गाने जैसा है। वहीं आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि यह बीजेपी के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाला कदम है। इससे सभी धर्मोंके लोग प्रभावित होंगे। इससे संविधान और संवैधानिक अधिकार कमजोर होंगे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News