बिहार और बंगाल चुनाव में धांधली, फिर से कराए जाएं चुनाव: तेजस्वी यादव
राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में खूब धांधली हुई है। दोनों राज्यों में नए सिरे से चुनाव होना चाहिए।
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एसआईआर को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग के अंदरुनी मतभेदों की खबर पर संवाददाता सम्मेलन कर केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर खूब हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह बेनकाब हो चुका है।
राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में खूब धांधली हुई है। दोनों राज्यों में नए सिरे से चुनाव होना चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को बिहार की जनता ने खारिज कर दिया था लेकिन बिहार और पश्चिम बंगाल का चुनाव भाजपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की वजह से जीता। तेजस्वी ने कहा कि दोनों राज्यों में नए सिरे से चुनाव हो।
तेजस्वी यादव ने साफ तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर काम कर रहे थें। अब यह साफ हो गया है कि बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनाव धांधली से हुए थें। वे फर्जी थें। दोनों राज्यों में फिर से चुनाव कराए जाने चाहिए।
तेेजस्वी यादव ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि मोदी और अमित शाह के साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार देश में संवैधानिक संस्थाओं का खुलेआम दुरुपयोग कर रहे हैं। देश की सभी संवैधानिक संस्थाएं भ्रष्ट हो चुकी हैं और भाजपा की इकाइयों की तरह काम कर रही है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह देश में संवैधानिक संस्थाओं के पतन का मूल कारण है। तेजस्वी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि देश की जनता उन्हें सत्ता से हटाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पीएम मोदी और अमित शाह का पूरा समर्थन प्राप्त है और देश में संवैधानिक संस्थाओं को खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0