बिहार MLC चुनाव: RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव ने किया नामांकन

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार ने अपना पर्चा भर दिया है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार नवल किशोर यादव के खिलाफ नामांकन किया है।

Sep 29, 2026 - 21:20
 0  0
बिहार MLC चुनाव: RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव ने किया नामांकन
सोशल मीडिया से साभार सांकेतिक तस्वीर

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन का दौर मंगलवार से शुरू हो गया है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद उम्मीदवार के रूप में पूर्व विधायक डॉ संजीव कुमार ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन की प्रक्रिया पटना प्रमंडल आयुक्त कार्यालय में पूरी हुई। इस दौरान लालू प्रसाद यादव के हनुमान के रूप में विख्यात पूर्व विधायक भोला यादव भी मौजूद रहें। 

नामांकन के उपरांत राजद प्रत्याशी ने कहा कि आज से हमलोग आधिकारिक रूप से शिक्षकों के बीच चुनावी प्रक्रिया में वोट के लिए जाएंगे। मैंने महसूस किया है कि सभी लोग बदलाव चाहते हैं। शिक्षकों के बीच जो उत्साह है, वो जबरदस्त है। 

इस मौके पर RJD उम्मीदवार डॉ संजीव ने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार शिक्षक विरोधी है। मैं शिक्षकों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करूंगा। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं शिक्षकों का आशीवाद मेरे साथ है। हम सब मिलकर 21 साल के कलंक को हटाना चाहते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि नवल किशोर यादव ने शिक्षकों के साथ जो अन्याय किया है उसका परिणाम है कि आज शिक्षक गोलबंद हो चुके हैं और वो अपने वोट की चोट से बताएंगे कि उनकी क्या ताकत होती है। संजीव ने दावा किया कि उन्हें शिक्षकों का पूरा समर्थन मिल रहा है। 

डॉ संजीव ने कहा कि शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। हमारी मांग है कि प्रोफेसर की तरह ही शिक्षकों को 65 साल का कार्यकाल किया जाना चाहिए। जिला शिक्षा पदाधिकारियों का कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। हम ये सभी लड़ाई मिल कर लड़ेंगे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News