" एन्जॉय करके लौट आएगी " भड़का विपक्ष, जांच के आदेश

बिहार पुलिस के रवैए पर बिहार विधान परिषद में राजद के एमएलसी ने सरकार को घेरा। इसके बाद पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Feb 15, 2026 - 12:34
Feb 15, 2026 - 12:46
 0  0
" एन्जॉय करके लौट आएगी " भड़का विपक्ष, जांच के आदेश
Source: Social media

अपनी लापता हुई बेटी को खोजने के लिए मां पटना पुलिस के पास गईं। रामकृष्णा नगर थाने की पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत लेने से इनकार करते हुए कहा कि " मज़ा लेने गई है। एन्जॉय कर के लौट आएगी "

पुलिस द्वारा दिए गए इस बेहद शर्मनाक कथित बयान को लेकर बिहार विधान परिषद में राष्ट्रीय जनता दल के विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह ने गहरी आपत्ति व्यक्त की। उन्होंने सदन में कहा कि पुलिस का यह रवैया पूरे विभाग को शर्मिंदा करने वाला है। 

राज्य के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

इस मसले पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीजीपी ने कहा कि सदन में जो मामला उठा है, उस पर पुलिस विभाग ने एक्शन लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किसी भी पुलिस अफसर या पुलिसकर्मियों को कुछ भी बोलने से पहले सोचना समझना चाहिए। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं इस मामले पर कांग्रेस से जुड़े पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि पुलिस का काम लापता को खोजने का है लेकिन कहा जा रहा है कि एन्जॉय करने गई है, मजा लेकर लौट आएगी। ऐसी भाषा किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News