राज्यसभा सांसद की सैलरी और सुविधाएं, जान लीजिए

राज्यसभा सांसदों को प्रत्येक माह ₹1,24,000 वेतन मिलता है। राज्यसभा सांसद का दैनिक भत्ता 2500 रुपए मिलता है। यह भत्ता संसद सत्र आरंभ होने के 03 दिन पहले और समापन होने के 03 दिन बाद तक दिया जाता है पर इसके लिए उपस्थिति पंजी में सांसद का हस्ताक्षर आवश्यक होता है।

Mar 9, 2026 - 10:53
Mar 9, 2026 - 11:02
 0  0
राज्यसभा सांसद की सैलरी और सुविधाएं, जान लीजिए
Adobe

Rajyasabha MP salary बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही राज्यसभा सांसद हो जाएंगे। आम लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि राज्यसभा सांसद को कितनी सैलरी मिलती है। सैलरी के अलावा उन्हें क्या क्या सुविधाएं मिलती है। आज के इस आलेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे। 

Rajyasabha MP Tenure सबसे पहले तो आप जान लीजिए कि राज्यसभा सांसद और लोकसभा सांसद को समान वेतन और सुविधाएं मिलती हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 06 साल का होता और लोकसभा सांसद का कार्यकाल 05 साल का होता है। राज्यसभा और लोकसभा में एक फर्क यह भी होता है कि लोकसभा 05 साल में भंग हो जाती है जबकि राज्यसभा कभी भंग नहीं होती। यह स्थाई सदन होता है। प्रत्येक 02 वर्ष में लगभग एक तिहाई सदस्य रिटायर हो जाते हैं। 

राज्यसभा में कुल 245 सांसद होते हैं। इनमें से 233 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभा से चुन कर आते हैं जबकि 12 सांसदों को राष्ट्रपति के द्वारा नामित किया जाता है। 

यहां एक जानकारी यह भी दे दें कि मार्च 2025 से सांसदों की सैलरी में लगभग 24% की वृद्धि कर दी गई है।  

अब राज्यसभा सांसदों को प्रत्येक माह ₹1,24,000 वेतन मिलता है। राज्यसभा सांसद का दैनिक भत्ता 2500 रुपए मिलता है। यह भत्ता संसद सत्र आरंभ होने के 03 दिन पहले और समापन होने के 03 दिन बाद तक दिया जाता है पर इसके लिए उपस्थिति पंजी में सांसद का हस्ताक्षर आवश्यक होता है। 

इसके अतिरिक्त स्टेशनरी और स्टाफ आदि के लिए लगभग ₹25,000 रुपए एक राज्यसभा सांसद को मिलता है। वहीं कार्यालय व्यय के लिए हर महीने ₹75,000 दिए जाते हैं।

राज्यसभा सांसदों को नई दिल्ली में रहने के लिए मुफ्त आवास की सुविधा मिलती है। इंटरनेट और टेलीफोन की सुविधा मिलती है। उन्हें सालाना 50 हजार यूनिट तक फ्री बिजली सुविधा मिलती है।

वहीं केंद्र सरकार की योजना CGH के तहत राज्यसभा सांसदों को मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। एक राज्यसभा सांसद हर साल मुफ्त 34 घरेलू हवाई यात्राएं कर सकता है। उन्हें रेलवे की प्रथम श्रेणी में भी यात्रा के लिए कूपन मिलता है। 

अब बात फंड की कर लेते हैं तो एक राज्यसभा सांसद को अपने राज्य में खर्च करने के लिए प्रत्येक वर्ष 05 करोड़ रुपए की राशि मिलती है, जिसे MPLADS कहते हैं। राज्यसभा सांसद इस फंड का उपयोग अपने राज्य के किसी भी जिले में विकास कार्यों के लिए कर सकते हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News