बिहार के विधायकों की सैलरी और सुविधाएं
एक बार विधायक बन जाएं और जिंदगी भर की टेंशन खत्म। इतनी सुविधाएं और सैलरी कि सुन कर आप दंग रह जाएंगे।
आज बात करते हैं बिहार के विधायकों की सैलरी के बारे में।
Bihar MLA Salary बिहार में विधायकों की कुल सैलरी 1.60 लाख रुपए होती है मतलब 1 लाख 60 हजार रुपए प्रतिमाह।
हालांकि इसमें उनकी बेसिक सैलरी 50 हजार रुपए ही होती है। इसके अतिरिक्त उन्हें 55 हजार रुपए महीने विधानसभा क्षेत्र भत्ता मिलता है।
वहीं PA भत्ता के रूप में 40 हजार रुपए मिलते हैं। विधानसभा कमेटी की मीटिंग या सदन की बैठक में शामिल होने पर रोजाना के हिसाब से 3,000 रुपए मिलते हैं।
अब इन सबके अलावा 4 लाख रुपए का सालाना फ्री यात्रा कूपन मिलता है। इसमें विधायक के साथ 4 और लोग भी साथ में यात्रा कर सकते हैं। यह यात्रा रेलवे और हवाई दोनों हो सकती है।
अगर विधायक गाड़ी खरीदना चाहे तो 25 लाख रुपए तक का लोन बेहद कम ब्याज पर मिल जाता है। इसके साथ ही पटना में सरकारी आवास, पूरे परिवार का फ्री इलाज भी मिलता है। वहीं मोबाइल भत्ते के लिए भी 8350 रुपए प्रति माह मिलते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0