झटका: बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 1155 रिक्तियां घटाई गईं, अभ्यर्थियों के लिए बुरी खबर
इस संशोधन के बाद अब सिर्फ 2532 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके पहले आयोग ने 03 जुलाई को अधिसूचना जारी कर 3687 पदों के लिए आवेदन मांगे थे।
बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए झटके भरी खबर है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापकों की संविदा नियुक्ति के लिए रिक्तियों में बदलाव किया है।
इस संशोधन के बाद अब सिर्फ 2532 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके पहले आयोग ने 03 जुलाई को अधिसूचना जारी कर 3687 पदों के लिए आवेदन मांगे थे।
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा जारी नए अधिसूचना के मुताबिक 1155 पदों में कमी कर दी गई है। संशोधित अधिसूचना के अनुसार यह परिवर्तन 211 नवगठित राजकीय डिग्री कॉलेजों के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मिले संशोधित अधियाचना के आधार पर किया गया है।
बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने विश्वविद्यालयवार, विशयवार एवं आरक्षण रोस्टर के आधार पर रिक्तियों को वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। बिहार के 211 राजकीय डिग्री कॉलेजों में कुल 6323 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 2542 पदों पर प्राध्यापक कार्यरत हैं जबकि 3781 पद खाली है। अब इन खाली 3781 पदों में से 2532 पर असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त होंगे।
असिस्टेंट प्रोफेसर की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में रिक्तियों को कम किए जाने के बाद निराशा का माहौल देखा जा रहा है। ऐसे कई अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार से इस निर्णय पुनर्विचार की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0