बिहार में बंपर निवेश की आहट, महाराष्ट्र की कंपनियां और चीनी - एथेनॉल प्रोडक्शन !
राज्य के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने महाराष्ट्र के पुणे में निवेशकों से मुलाकात कर बिहार में निवेश का आमंत्रण दिया है।
बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री रविवार को महाराष्ट्र के पुणे के दौरे पर थें। यहां पर उन्होंने राज्य में चीनी और इथेनॉल के क्षेत्र में निवेश के लिए निवेशकों से मुलाकात, चर्चा एवं संवाद किया। पुणे के वसंत दादा शुगर इंस्टीट्यूट में गन्ने की आधुनिक खेती और हाई प्रोडक्शन वाली गन्ने की प्रजातियों से अवगत हुए।
गन्ना उद्योग मंत्री ने इस दौरान दौंड शुगर मिल का भी भ्रमण किया। यहां पर उन्होंने चीनी के अधिकतम उत्पादन और गन्ना उद्योग से अधिकतम लाभ कैसे कमाया जाए, इस मुद्दे को करीब से देखा, जाना और समझा। इस दौरान मंत्री ने निवेशकों और गन्ना उद्योग विशेषज्ञों के साथ बैठक कर बिहार में निवेश के असीमित अवसरों और लाभ से अवगत कराया।
बिहार के गन्ना उद्योग विभाग ने जानकारी देते हुए दावा किया है कि महाराष्ट्र के निवेशकों ने बिहार में गन्ना उद्योग, एथेनॉल, बायो सीएनजी के अलावा दूसरे कृषि आधारित उद्योगों में निवेश के लिए रुचि दिखाई है। वो लोग बिहार में निवेश को लेकर सकारात्मक हैं।
बता दें कि पुणे स्थित रेजिडेंसी क्लब में तिरहुत उद्योग प्राइवेट लिमिटेड और सिग्मा सॉल्यूशन्स एलएलपी के सहयोग से यह उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0