सुरेंद्र विवेक बनें लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष..
लोजपा रामविलास के प्रमुख सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है और सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास की नई टीम की घोषणा हुई है। इसमें सुरेंद्र विवेक को पार्टी की बिहार यूनिट का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
सुरेंद्र विवेक लोजपा रामविलास के टिकट पर दो दो बार साहेबपुर कमाल सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। 2020 में सुरेंद्र विवेक तीसरे नंबर पर थें जबकि 2025 में वो दूसरे स्थान पर थें। दोनों ही बार उन्हें राजद के सतानंद संबुद्ध ने हराया।
वहीं पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को प्रमोशन देते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है जबकि समस्तीपुर की सांसद शांभवी को छात्र प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। धीरेंद्र सिंह मुन्ना पार्टी के नेशनल मीडिया कन्वेनर बनाए गए हैं। उनके साथ ही 11 दूसरे नेताओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। उनमें कई विधायक और सांसद शामिल हैं।
बिहार विधान परिषद के सदस्य और पार्टी के पुराने नेता अशरफ अंसारी को भी राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ओबरा से पार्टी के विधायक प्रकाश चंद्रा को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा विभाग का दायित्व दिया है।
वहीं चतरा से पार्टी के विधायक जर्नादन पासवान को झारखंड का अध्यक्ष बनाया गया है। चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के सभी नए पदाधिकारियों को नए दायित्व की बधाई दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0