पानी की बचत पर बिहार में टैक्स की बचत, वॉटर हार्वेस्टिंग पर 5 फीसदी छूट

इस योजना का सर्वाधिक लाभ पाटलिपुत्र अंचल के 120 लोगों ने लिया है। वहीं पटना सिटी के 109, नूतन राजधानी के 51 और कंकड़बाग के 38 लोगों को इसका लाभ मिला है। अजीमाबाद अंचल के 26 और बांकीपुर अंचल के 22 करदाताओं ने इस योजना का लाभ लिया है और संपत्ति टैक्स में पांच फीसदी की बचत की है।

Jul 15, 2026 - 21:10
Jul 15, 2026 - 21:23
 0  0
पानी की बचत पर बिहार में टैक्स की बचत, वॉटर हार्वेस्टिंग पर 5 फीसदी छूट
गूगल से साभार सांकेतिक तस्वीर

नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले करदाताओं को रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाने वालों को संपत्ति कर में पांच फीसदी की छूट दी जा रही है। विगत चार महीने में 366 करदाताओं को इस योजना का लाभ मिला है। पटना नगर निगम ने चार महीने में 5.88 लाख रुपये से ज्यादा के होल्डिंग टैस में छूट देकर लोगों को जन संरक्षण के प्रति जागरुक बनाया है। इस योजना का उद्देश्य भूजल स्तर को बेहतर बनाना है। 

इस योजना का सर्वाधिक लाभ पाटलिपुत्र अंचल के 120 लोगों ने लिया है। वहीं पटना सिटी के 109, नूतन राजधानी के 51 और कंकड़बाग के 38 लोगों को इसका लाभ मिला है। अजीमाबाद अंचल के 26 और बांकीपुर अंचल के 22 करदाताओं ने इस योजना का लाभ लिया है और संपत्ति टैक्स में पांच फीसदी की बचत की है। 

बीत चार महीनों में अजीमाबाद के 17 हजार, बांकीपुर के 19 हजार, कंकड़बाग के 23 हजार, पाटलिपुत्र में 37 हजार, नूतन राजधानी अंचल में 25 हजार और पटना सिटी में लगभग आठ हजार लोगों ने संपत्ति कर जमा किया है। 

पटना नगर निगम में लोगों से अपने घरों, दुकानों, व्यावासायिक प्रतिष्ठानों, अपार्टमेंट और दूसरे परिसरों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का आग्रह किया है। ऐसा करने वाले लोगों के भवनों को संपत्ति कर में पांच फीसदी छूट दी जा रही है। अभी वर्तमान में पटना नगर निगम में लगभग तीन लाख पांच हजार संपत्तियां पंजीकृत हैं। 

होल्डिंग टैक्स जमा करने के दौरान वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से जुड़े दस्तावेज जमा किए जाते हैं। उसके बाद नगर निगम की ओर से इसका भौतिक सत्यापन किया जाता है और फिर टैक्स में छूट दी जाती है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News