बिहार में शिक्षकों को मिलेगा मनपसंद स्कूल, ट्रांसफर पोर्टल खुला, ट्रांसफर प्रक्रिया जल्द होगी शुरु..
शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए स्कूलवार रिक्तियों का फाइनल डेटा तैयार किया जा रहा है। विभाग ने इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। इसके बाद शिक्षकों से ट्रांसफर के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। उम्मीद है कि 20 जुलाई के आसपास आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।
बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। काफी वक्त से इंतजार कर रहे शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया जल्द ही शुरु होने वाली है। शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर पोर्टल शुरु हो गया है। संभावना है कि अगले हफ्ते से शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर कहा है कि ट्रांसफर प्रक्रिया के दौरान शिक्षकों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। ट्रांसफर प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, इससे पारदर्शिता बनीं रहेगी।
शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए स्कूलवार रिक्तियों का फाइनल डेटा तैयार किया जा रहा है। विभाग ने इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। इसके बाद शिक्षकों से ट्रांसफर के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। उम्मीद है कि 20 जुलाई के आसपास आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। 11 जुलाई को जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सरकार ट्रांसफर प्रक्रिया में शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता देगी। गंभीर बीमारी, दिव्यांगता, पति पत्नी की नौकरी, घर से दूरी और पारिवारिक जिम्मेदारी जैसी वजहों का ख्याल खा जाएगा। इसके साथ ही म्यूचूअल ट्रांसफर को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
नियोजित शिक्षकों की परीक्षा के बाद उन्हें भी सरकारी शिक्षक का दर्जा मिल गया है। वहीं बीपीएससी माध्यम से भी बड़ी संख्या में शिक्षक नियुक्त हुए हैं। पोस्टिंग की वजह से बड़ी संख्या में शिक्षक अपने अपने घर से काफी दूर चले गए। इसका असर उनके कामकाज पर भी पड़ा है। अब बिहार सरकार उन्हें उनकी जरुरत और सुविधा के अनुसार ट्रांसफर देने जा रही है। इसके लिए शिक्षकों को कहीं जाने की जरुरत नहीं है। पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ये प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0