बिहार मे अपना सीएम बनाना चाहती है बीजेपी, निशांत को डिप्टी सीएम बनाने की तैयारी....
कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी अब बिहार में अपना मुख्यमंत्री चाहती है। नीतीश कुमार की जगह अब बिहार में भारतीय जनता पार्टी अपने किसी नेता को सीएम की कुर्सी पर देखना चाहती है।
नीतीश कुमार अगले कुछ दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। राज्यसभा के रास्ते दिल्ली पहुंच कर नीतीश केंद्र सरकार में मंत्री बन सकते हैं और निशांत कुमार को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। जी हां, चौंकिए मत.... ये खबर तेजी से सत्ता के गलियारों के रास्ते मीडिया के अंदरखाने में चल रहा है। बीते दिनों सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे ने इन अटकलों को और हवा दे दी है।
बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर इस समय देश की मीडिया में चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खरमास के बाद बिहार की सियासत में कुछ बड़ा होने वाला है और ये बड़ी खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ी हुई है। कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी अब बिहार में अपना मुख्यमंत्री चाहती है। नीतीश कुमार की जगह अब बिहार में भारतीय जनता पार्टी अपने किसी नेता को सीएम की कुर्सी पर देखना चाहती है।
वहीं इस पर बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का कहना है कि बीजेपी अब नीतीश कुमार पर पद छोड़ने का दबाव बना रही है। सत्ताधारी एनडीए में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। एनडीए के एक सहयोगी जीतन राम मांझी भी अपनी पीड़ा व्यक्त कर चुके हैं।
उधर सूत्र यह भी बता रहे हैं कि नीतीश कुमार के बाद उनके बेटे निशांत कुमार को भाजपा बिहार का डिप्टी सीएम बनाना चाहती है।
सब कुछ ठीक रहा तो खरमास के बाद बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बदलाव होना तय माना जा रहा है। खरमास 14 जनवरी को समाप्त हो रहा है। नीतीश कुमार को भारतीय जनता पार्टी ने अपना संदेशा भेज दिया है कि अब आपका मुख्यमंत्री पद पर बनें रहना सही नहीं है, आप अपना सम्मानजनक रुप से अपना विदाई ले लें। खबरों की मानें तो नीतीश कुमार के पास अब छह महीने का वक्त रह गया है। हालांकि इस विदाई के बाद नीतीश कुमार के लिए भाजपा ने भी एग्जिट प्लान तय कर लिया है। या तो नीतीश कुमार अब केंद्र की राजनीति में जाकर मोदी सरकार में मंत्री बनेंगे या फिर बिहार में ही बनें रहेंगे।
अगले कुछ दिनों में बिहार में राज्यसभा की 05 सीटें खाली होने जा रही हैं। संख्या बल का गणित बता रहा है कि ये सभी 05 सीटें एनडीए के ही खाते में जाएंगी। ऐेसे में भाजपा की यह कोशिश है कि नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में जाने को तैयार हो जाएं और राज्यसभा जाएं।
खबरो के अनुसार, भाजपा ने नीतीश कुमार को यह मैसेज दे दिया है कि बिहार की जनता को एनडीए से बड़ी उम्मीदे हैं, उन आकांक्षाओं को पूरा करना अब नीतीश कुमार के नियंत्रण में नहीं है। ऐसे में बिहार की जनता अब एक नया मुख्यमंत्री देखना चाहती है। नीतीश कुमार को इस जनभावना को समझना होगा और अपने राजनीतिक भविष्य को देखते हुए एक ठोस निर्णय लेना होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0