Patna University छात्रसंघ चुनाव: मैथिली मृणालिनी बनीं पहली महिला अध्यक्ष, ABVP का जलवा
Patna University छात्रसंघ चुनाव का मतदान शनिवार, 29 मार्च 2025 को हुआ, जिसके बाद देर रात तक वोटों की गिनती पूरी हुई। रात में पटना विश्वविद्यालय

Patna University छात्रसंघ चुनाव का मतदान शनिवार, 29 मार्च 2025 को हुआ, जिसके बाद देर रात तक वोटों की गिनती पूरी हुई। रात में पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए। इस बार का चुनाव ऐतिहासिक रहा, क्योंकि पहली बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की महिला उम्मीदवार ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।
अध्यक्ष बनीं मैथिली मृणालिनी, मनोरंजन राजा को हराया
अध्यक्ष पद के लिए ABVP की मैथिली मृणालिनी ने जीत दर्ज की। उन्होंने एनएसयूआई (NSUI) के उम्मीदवार मनोरंजन राजा को हराया। मैथिली को कुल 3524 वोट मिले, जबकि मनोरंजन राजा को 2928 वोट हासिल हुए। इस तरह मैथिली ने 596 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। यह पहली बार है जब एबीवीपी की महिला उम्मीदवार ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।
दूसरे पदों पर भी हुआ कांटे का मुकाबला
उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार धीरज कुमार ने जीत हासिल की। उन्हें कुल 1789 वोट मिले, जबकि NSUI के प्रकाश कुमार को 1569 वोट मिले। धीरज ने 220 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, महासचिव पद पर भी निर्दलीय उम्मीदवार सलोनी राज ने धमाकेदार जीत हासिल की। उन्हें 4274 वोट मिले, जबकि एबीवीपी के अंकित राज को 1899 वोट मिले। सलोनी ने 2375 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
कोषाध्यक्ष बनीं सौम्या श्रीवास्तव, NSUI को दो बड़ी जीत
संयुक्त सचिव पद पर NSUI के रोहन सिंह ने 2273 वोटों के साथ जीत दर्ज की, जबकि जन सुराज की अनु कुमारी 2091 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। रोहन सिंह ने 182 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की सौम्या श्रीवास्तव ने 2707 वोटों के साथ जीत हासिल की। एबीवीपी के ओमजय को 1806 वोट मिले। सौम्या ने 901 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इस बार केंद्रीय पैनल में एनएसयूआई के दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर बड़ी कामयाबी हासिल की, जबकि एबीवीपी ने अध्यक्ष पद जीतकर इतिहास रच दिया।
What's Your Reaction?






