Bihar News: Nitish Kumar का वीडियो वायरल! महिला संग मंच पर अजीब हरकत विपक्ष ने उठाए सवाल
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें Nitish Kumar मंच पर एक महिला के साथ अजीब हरकत करते नजर आ रहे हैं।

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें Nitish Kumar मंच पर एक महिला के साथ अजीब हरकत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर विपक्ष ने उन्हें घेर लिया है और उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए हैं।
अमित शाह के सामने महिला को खींचा
वीडियो में दिख रहा है कि देश के गृह मंत्री अमित शाह मंच पर एक महिला को सम्मानित कर रहे हैं। Nitish Kumar अमित शाह के पास खड़े हैं और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी वहीं मौजूद हैं। Nitish Kumar महिला को देखकर अचानक खुश हो जाते हैं और उसे अपनी ओर खींचने लगते हैं।
महिला असहज डिप्टी सीएम ने रोका
Nitish Kumar महिला का हाथ पकड़कर फोटो खिंचवाने लगते हैं और फिर कंधे पर हाथ रखकर फोटो क्लिक करवाने लगते हैं। इस दौरान महिला असहज महसूस करती है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जब नीतीश की हरकत का अंदाजा होता है तो वह तुरंत बीच में आकर उन्हें रोकते हैं और महिला से दूर ले जाते हैं।
विपक्ष ने साधा निशाना
इस वीडियो को लेकर विपक्ष ने Nitish Kumar की कड़ी आलोचना की है। आरजेडी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि Nitish Kumar महिला को अनुचित तरीके से खींच रहे हैं और अमित शाह इसे देखकर स्तब्ध हैं। विपक्ष ने इसे बिहार के लिए शर्मनाक बताया है।
नीतीश की मानसिक स्थिति पर सवाल
विपक्ष का कहना है कि Nitish Kumar की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इससे पहले भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी अजीब हरकतें कैमरे में कैद हो चुकी हैं। कभी राष्ट्रगान के दौरान तो कभी विधानसभा में फोटो खिंचवाते समय वह अजीब व्यवहार करते नजर आए हैं जिससे लोग उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाने लगे हैं।
What's Your Reaction?






