सासाराम सिख समाज ने एकस्वर से शस्त्र को फर्जी घोषित किया
सासाराम सिख समाज ने एकदिवसीय चिंतन शिविर में स्थानीय सिख इतिहास और धरोहर से जुड़े फर्जी शस्त्रों की मनगढंत कहानियों के विरुद्ध एकस्वर से इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित किया।
सासाराम सिख समाज का एकदिवसीय चिंतन बैठक महाराजा गार्डेन में सम्पन्न हुई।
इस चिंतन बैठक में स्थानीय गुरुद्वारा चाचा फागुमल जी में कथित फर्जी शस्त्र को श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज का शस्त्र बताकर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं संगतों का आर्थिक और भावनात्मक शोषण के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। एकस्वर से हजारों की संख्या में मौजूद साध संगत ने सासाराम में सिख इतिहास के नाम पर फर्जी कहानियां, फर्जी शस्त्र को खारिज किया एवं देश दुनिया के लोगों से इसके झांसे में नहीं आने की अपील की। वहीं उपस्थित जनसमूह ने मनगढ़ंत इतिहास और नकली शस्त्रों के प्रदर्शन की कड़े शब्दों में निंदा की।
वहीं वर्तमान समय में सासाराम के सिख समाज का कोई नेतृत्व नहीं होने की वजह से उपस्थित जनसमूह ने एक " सामाजिक कमेटी " के गठन का प्रस्ताव दिया। जिसे स्वीकार करते हुए सासाराम सिख समाज ( सेवा समिति) का गठन किया गया।
इस सामाजिक कमेटी में 13 सदस्यों का विधिवत निर्वाचन हुआ। इस सामाजिक कमेटी में सरदार उदय सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, सरदार कर्मवीर सिंह, सरदार बेचू सिंह, सरदार चरणजीत सिंह, सरदार गुरुजीत सिंह, सरदार वीरेंद्र सिंह रागी, सरदार हरदीप सिंह गुड्डू, पिंकी कौर, मनिन्दर कौर, साधना कौर, रौशन कौर साध संगत द्वारा चुनी गई।
यह सामाजिक कमेटी वर्तमान में सासाराम सिख समाज के आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक प्रगति हेतु कार्य करेगी। समाज के असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए तत्पर रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार अशोक सिंह सर्राफ एवं संचालन सरदार सिमरनजीत सिंह ने किया।
कार्यक्रम में सासाराम सिख समाज के प्रबुद्ध लोगों में सरदार कस्तूरी सिंह, सरदार ज्ञान सिंह, सरदार पारस सिंह, सरदार अजीत सिंह, सरदार अजय सिंह, सरदार कृष्णा सिंह, दीपिका कौर, दीपा कौर, मनजीत कौर, रजनी कौर, रागिनी कौर, कुसुम कौर, सरदार त्रिलोक सिंह, सरदार प्रताप सिंह, सरदार जामवंत सिंह, रवि मल्होत्रा, निर्मल सिंह, शिवदयाल सिंह, फ़तेह सिंह, सरदार रविन्द्र सिंह, सर्वजीत सिंह, कमलजीत सिंह, सतनाम सिंह, जगजीत सिंह रागी समेत हजारों की संख्या में संगत मौजूद रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0