खुशखबरी: खगड़िया से पूर्णिया का सफर सिर्फ दो घंटे मे होगा पूरा, 3936 करोड़ से बनेगा नया फोरलेन.......
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया है। इस नए हाईवे के बनने से खगड़िया और पूर्णिया के बीच का सफर साढ़े तीन घंटे से घटकर सिर्फ दो घंटे का हो जाएगा।
केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे 31 और एनएच 231 के खगड़िया से पूर्णिया खंड को फोरलेने बनाने की मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके लिए कुल 3936 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसकी कुल लंबाई 143.52 किलोमीटर होगी। इस परियोजना के तहत पूर्णिया शहर में 6.72 किमी लंबा नया ग्रीनफील्ड बाइपास का निर्माण होगा, जिससे की शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताया है। इस नए हाईवे के बनने से खगड़िया और पूर्णिया के बीच का सफर साढ़े तीन घंटे से घटकर सिर्फ दो घंटे का हो जाएगा। वर्तमान नेशनल हाईवे को अपग्रेड और चौड़ा करने से इस रुट पर वाहनों की गति बढ़ जाएगी। इससे लोगों को समय की बचत होगी। सड़क अच्छी होगी तो हादसे भी कम होंगे।
वहीं इस प्रोजेक्ट से बिहार के चार महत्वपूर्ण जिलों को लाभ होगा। इस परियोजना से पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार और खगड़िया की सड़कें बेहतर होंगी। सड़कें चौड़ी होंगी तो गाड़ियों के मेंटनेंस का खर्च बचेगा। निरंतर बढ़ती कीमतों की वजह से ईंधन बचाने का प्रयास अब सब कर रहे हैं। इससे ईंधन भी बचेगा। जिस जिस इलाके से होकर ये नेशनल हाईवे गुजरती है, उन सभी क्षेत्रों का आर्थिक और सामाजिक विकास होगा।
पूर्णिया खगड़िया नया फोरलेन आसपास के इलाकों के टेक्सटाइल क्लस्टर, दो मेगा फूड पार्क और दो फिशिंग सीफूड पार्क को भी आपस में कनेक्ट करेगा। इसेक साथ ही पूर्णिया एयरपोर्ट को भी कनेक्टिविटी मिलेगी। इस प्रोजेक्ट से सीमांचल और पूर्वी बिहार में यात्रियो ंके आवागमन और ट्रांसपोर्ट सुविधाओं में खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0