अब किसी भी वक्त जारी हो सकता है रिजल्ट, बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें :
Bihar 10th Result आप चाहें तो एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको 56263 नंबर पर BIHAR 12 Roll Number या BIHAR 12 Roll Number टाइप करके सेंड करना होगा, उधर से आपको रिजल्ट मिल जाएगा। Bihar 12th Result
Bihar Board Result 2026 बीते 02 फरवरी से 13 फरवरी तक बिहार बोर्ड की की 12वीं की परीक्षाएं आयोजित हुई थीं। वहीं 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच 10वीं की परीक्षाएं सम्पन्न हुईं थीं। अब सभी छात्रों, शिक्षकों और उनके अभिभावकों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। इंतजार की घड़ियां समाप्त होने वाली हैं। अब किसी भी वक्त रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
बिहार बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तिथि का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन पिछली बार के नतीजों की तारीख से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि रिजल्ट इसी महीने में घोषित कर दिए जाएंगे। पिछली बार बिहार बोर्ड ने 12वीं के नतीजे 23 मार्च को जारी किए थे। बिहार बोर्ड के अधिकारी जल्द ही रिजल्ट की तारीखों की घोषणा कर सकते हैं।
कैसे देखें अपना रिजल्ट, जानिए
- सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://biharboardonline.com/ पर जाएं।
- उसके होमपेज पर आपको रिजल्ट एक्टिवेट का Link दिखेगा, उसे क्लिक करें।
- लिंक खुलते ही आपसे रौल नंबर और डेट ऑफ बर्थ मांगा जाएगा, उसे सही सही भरें।
- दोनों डिटेल डालते ही आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।
- इसके बाद आप अपने रिजल्ट का Print Out निकाल लें।
पिछली बार बिहार बोर्ड ने सबसे पहले 12वीं के नतीजों को जारी किया था। उसके बाद 10वीं के नतीजे जारी हुए थें। इस बार भी इसी क्रम में रिजल्ट जारी होने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0