बिहार में ट्रांसजेंडरों को मिलेगा पहचान पत्र, रोजगार और आरक्षण की भी होगी व्यवस्था
बैठक में राज्य के ट्रांसजेंडरों के पचान पत्र के निर्बाध निर्गमन, सरकारी सेवाओं और रोजगार में आरक्षण, किन्नर कल्याण बोर्ड के स्थायी कार्यालय, बोर्ड और विभाग के बीच बेहतर समन्वय हेतु नोडल अफसर की नियुक्ति, विभाग के वेबसाइट पर बोर्ड के सदस्यों का विवरण दर्ज कराने और सदस्यों के लिए उचित मानदेय निर्धारित करने पर चर्चा हुई।
बुधवार को बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड की समीक्षा बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता ने की। इस बैठक में ट्रांसजेंडरों से जुड़े विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई एवं योजनाओं की समीक्षा हुई। बैठक में मंत्री के अलावा विभाग के अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थें।
बैठक में राज्य के ट्रांसजेंडरों के पचान पत्र के निर्बाध निर्गमन, सरकारी सेवाओं और रोजगार में आरक्षण, किन्नर कल्याण बोर्ड के स्थायी कार्यालय, बोर्ड और विभाग के बीच बेहतर समन्वय हेतु नोडल अफसर की नियुक्ति, विभाग के वेबसाइट पर बोर्ड के सदस्यों का विवरण दर्ज कराने और सदस्यों के लिए उचित मानदेय निर्धारित करने पर चर्चा हुई।
समीक्षा बैठक ने मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार ट्रांसजेंडर समुदाय की सभी उचित मांगों पर जरुरी कार्रवाई करेगी। जो भी मुद्दे मुख्यमंत्री स्तर के हैं, उन मुद्दों को उनके सामने पटल पर रखा जाएगा। मंत्री ने बताया कि अब हर तीन महीने पर किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक होगी ताकी उनके समुदाय से जुड़े मुद्दों की नियमित रुप से समीक्षा होगी और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा सके।
बैठक के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय से आने वाली एक सदस्या ने अपना अनुभव साझा किया और बताया कि कैसे कौशल विकास मिशन के तहत निःशुल्क कंप्यूटर ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद उसका जीवन आसान हुआ है। इस योजना की वजह से आज उनके जीवन में आत्मनिर्भरता आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0