दिवाली छठ पर बिहार आना हुआ मुश्किल, ट्रेनों से टिकट गायब, विमान का किराया औकात से बाहर
दिल्ली से पटना आने वाली प्रमुख ट्रेनों में 10 से 13 नवंबर के बीच लगभग सभी श्रेणियों में रिग्रेट की स्थिति है। कई ट्रेनों में वेटिंग 100 से 400 के पार जा चुकी है। दक्षिण भारत से बिहार आने वाली तमाम ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। Mumbai से आने वाली पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में वेटिंग 210 पार कर चुका है। कई श्रेणियों में रिग्रेट की स्थिति है।
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व के अवसर देश के दूसरे प्रदेशों से बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेनों में आरक्षित सीटों का संकट शुरु हो गया है। नई दिल्ली, बैंगलोर, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद के अलावा पंजाब, गुजरात जैसे राज्यों से भी बिहार के अलग अलग इलाकों में आने वाली ट्रेनों में सीटें तेजी से भर रहीं हैं। कई ट्रेनें भर चुकी हैं। यात्रियों के पास पूजा स्पेशल ट्रेनों के अलावा कोई विकल्प नहीं है। पूजा स्पेशल ट्रेनों का हाल भी सबको पता है।
दिल्ली से पटना आने वाली प्रमुख ट्रेनों में 10 से 13 नवंबर के बीच लगभग सभी श्रेणियों में रिग्रेट की स्थिति है। कई ट्रेनों में वेटिंग 100 से 400 के पार जा चुकी है। दक्षिण भारत से बिहार आने वाली तमाम ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। मंुबई से आने वाली पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में वेटिंग 210 पार कर चुका है। कई श्रेणियों में रिग्रेट की स्थिति है।
हवाई विकल्प की बात करें तो मुंबई से बिहार आने के लिए किराया 40 हजार तक पहुंच चुका है। दिल्ली से पटना का हवाई किराया 26 हजार रुपये से ज्यादा जबकि दिल्ली से दरभंगा का किराया 17 हजार रुपये से ज्यादा हो गया है। मुंबई से पटना आने में हवाई किराया 35 हजार रुपये लग रहा है जबकि दरभंगा 40.5 हजार रुपये लग रहा है।
बसों की स्थिति भी कोई अच्छी नहीं है लेकिन ट्रेन और जहाज की तुलना में थोड़ी राहत है। दिल्ली, पंजाब, रांची, कोलकाता और देश के दूसरे हिस्सों से बिहार आने वाली बसों में एडवांस बुकिंग चल रही है। बस ऑपरेटरों ने भी किराया बढ़ा दिया है।
रेलवे पर सबसे ज्यादा दबाव 10 से 17 नवंबर के बीच है। दीपावली के आसपास घर आने और छठ के बाद लोगों के वापस लौटने की अवधि में ट्रेनों की मांग बढ़ गई है। विशेष तौर पर दिल्ली और साउथ इंडिया से बिहार आने वाली सभी ट्रेनों में कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0