चाचा हो गए बिहार से तड़ीपार, इस्तीफे पर रोहिणी का प्रहार
रोहिणी ने लिखा है कि बिहार में भाजपा का ऑपरेशन फिनिश नीतीश संपन्न हुआ। आखिरकार चाचा जी के ना चाहते हुए भी भाजपा के द्वारा उनका इस्तीफा ले ही लिया गया। वहीं नीतीश कुमार पर हमला करते हुए रोहिणी लिखती हैं कि चाचाजी ने जैसा बोया, वैसा पाया है। कुर्सी से चिपके रहने की सुविधा के मोह में उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गई और हाथ से बिहार भी चला गया है।
Nitish Kumar Resign सीएम नीतीश कुमार ने आखिरकार बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही कई दिनों से चले आ रहे कयासों पर विराम लग गया है। हालांकि अभी तक उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। वहीं इस इस्तीफे पर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने जमकर चुटकी ली है।
Rohini Acharya राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और सारण लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहीं रोहिणी आचार्य ने प्रहार करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि चाचाजी किए गए बिहार से तड़ीपार। रोहिणी ने इसे बीजेपी के ऑपरेशन फिनिश नीतीश का हिस्सा बताया है।
रोहिणी ने लिखा है कि बिहार में भाजपा का ऑपरेशन फिनिश नीतीश संपन्न हुआ। आखिरकार चाचा जी के ना चाहते हुए भी भाजपा के द्वारा उनका इस्तीफा ले ही लिया गया। वहीं नीतीश कुमार पर हमला करते हुए रोहिणी लिखती हैं कि चाचाजी ने जैसा बोया, वैसा पाया है। कुर्सी से चिपके रहने की सुविधा के मोह में उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गई और हाथ से बिहार भी चला गया है।
आगे रोहिणी कहती हैं कि चाचाजी के अंतर्मन की चित्कार समझी जा सकती है। रोहिणी के इस सोशल मीडिया पर पोस्ट पर लोगों ने तरह तरह के कमेंट भी किए हैं। रुपेश कुमार मंडल नामक एक यूजर ने फेसबुक पर लिखा है कि ये बिहार की जनता के साथ विश्वासघात है। जनादेश नीतीश कुमार के नाम पर लिया गया था, विधानसभा भंग कर नया जनादेश लिया जाना चाहिए।
वहीं गोविंद एस चौधरी ने लिखा है कि चुनाव के दौरान आप ही लोग चाचा जी को बीमार और न जाने क्या क्या बोल रहे थें। आंज इनके प्रति आपलोगों का प्रेम देखकर अच्छा लगा। नीतीश सर का राज्यसभा जाना बहुत ही उचित कदम है क्योंकि वर्तमान में उनकी दिल्ली में स्थाई रुप से रहना चाहिए क्योंकि इस उम्र में वहां इलाज की उत्तम व्यवस्था है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0