तेजस्वी यादव ने राहुल और अखिलेश को क्यों किया धन्यवाद
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने संसद में बिहार फायरिंग के मामले को उठाने के लिए राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।
आरजेडी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से बिहार आने का आग्रह किया है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने बिहार फायरिंग मुद्दे को संसद में मुखरता से उठाने के लिए इन दोनों नेताओं का आभार प्रकट किया है।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद विरोधी नेता लगातार तेजस्वी यादव पर हमले कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने सभी आलोचनाओं से इतर अपना काम शुरु कर दिया है। तेजस्वी यादव ने बिहार के डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात कर सीवान गोलीकांड में एसपी पर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि बिहार में बीते 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान सीवान में आंदोलनकारी छात्रों पर एके 47 से फायरिंग की खबरों से माहौल और गरम हो गया था। इस मामले को कांग्रेस ने लोकसभा में बेहद मजबूती से उठाया था और समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस का साथ दिया था। तेजस्वी यादव ने इस पर हर्ष व्यक्त किया है।
इसके साथ ही तेजस्वी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव से बिहार आने और पुलिस कार्रवाई में घायल छात्रों से मिलने का आग्रह किया है। तेजस्वी यादव ने इस मामले पर देश के गृह मंत्री और बिहार के गृह मंत्री से बयान देने की मांग की है। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ही राज्य के गृह विभाग की कमान संभाल रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0