रॉन्ग नंबर, पांच बच्चों की मां और लव स्टोरी, दूसरी बार धर्म बदल कर 19 साल के लड़के से रचाई शादी.....
बिंदु ने दस साल पहले मन्नान आलम नामक शख्स से धर्म परिवर्तन कर शादी कर लिया था। इसके बाद उसका नाम शीमा परवीन हो गया था। इस शादी से शीमा उर्फ बिंदु को पांच बच्चे हो गए। अब बिंदु का आरोप है कि वो अपने शौहर के साथ खुश नहीं थी। वो उसे बहुत प्रताड़ित करता था। इसी वजह से महावीर उसे पसंद आने लगा था।
बिहार के जमुई से एक दिलचस्प प्रेम कहानी सामने आई है। खैरा थाना क्षेत्र के खड़ूई बरियारपुर गांव की 36 वर्षीया बिंदु देवी के मोबाइल पर एक रॉन्ग नंबर से कॉल आया। यह कॉल 19 साल के महावीर ठाकुर का था। दोनों के बीच बातचीत शुरु हुई। दोनों की चाहत बढ़ने लगी। देखते ही देखते मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खा ली।
बिंदु की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। बिंदु ने दस साल पहले मन्नान आलम नामक शख्स से धर्म परिवर्तन कर शादी कर लिया था। इसके बाद उसका नाम शीमा परवीन हो गया था। इस शादी से शीमा उर्फ बिंदु को पांच बच्चे हो गए। अब बिंदु का आरोप है कि वो अपने शौहर के साथ खुश नहीं थी। वो उसे बहुत प्रताड़ित करता था। इसी वजह से महावीर उसे पसंद आने लगा था।
महावीर और बिंदु दोनों कोलकाता गए और वहां शादी कर ली। प्रेमी महावीर ठाकुर ने बताया कि दो साल पहले दोनों मिस कॉल के जरिए आपस में बातचीत करने लगें और फिर प्यार हो गया। महावीर को बिंदु के अतीत से कोई फर्क नहीं पड़ता तो और दोनों एक साथ काफी खुश हैं। बिंदु ने भी कहा कि उसे महावीर पसंद है और अब उसी के साथ जिंदगी गुजारना चाहती है।
मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया। थानाध्यक्ष मिंटू कुमार ने दोनों के बालिग होने की पुष्टि होने के बाद पूछताछ की गई। महिला ने साफ कहा कि उसने अपनी मर्जी से यह फैसला किया है। वो महावीर के साथ खुश है। उस पर किसी तरह का दबाव नहीं है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को साथ जाने की इजाजत दे दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0