कड़ाके की ठंड में परिवार के साथ होलिडे इंजॉय करना हो तो आ जाइए भीमबांध, गर्म पानी की नदियां और कुंड इंतजार.......
ठंड का मौसम हो....हल्की धूप खिली हुई हो। गर्म पानी की नदी बगल में बह रही हो। जंगल से लाई हुई सूखी लकड़ियों पत्थर के चूल्हे पर भोजन तैयार हो रहा हो और सब एक साथ गर्म पानी की नदी में स्नान कर रहे हो.... कितना अलौकिक आनंद होगा...
प्रकृति ने बिहार को बहुत सारे अनमोल धरोहर सौंप रखा है। इन्हीं में से एक है जमुई का भीमबांध। ठंड के मौसम में अगर आप परिवार के साथ कहीं छुट्टियां बिताने का मन बना रहे हैं और ज्यादा दूर भी नहीं जाना चाहते हैं तो भीमबांध आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। घने जंगलों के बीच मौजूद भीमबांध की पहाड़ियां, गर्म पानी का कुंड और नदी, सुरम्य वातावरण आपके मन को मोह लेने के लिए पर्याप्त हैं।
कल्पना कीजिए....ठंड का मौसम हो....हल्की धूप खिली हुई हो। गर्म पानी की नदी बगल में बह रही हो। जंगल से लाई हुई सूखी लकड़ियों पत्थर के चूल्हे पर भोजन तैयार हो रहा हो और सब एक साथ गर्म पानी की नदी में स्नान कर रहे हो.... कितना अलौकिक आनंद होगा...
भीमबांध जमुई से मुंगेर जाने वाली मुख्य सड़क से लगभग 10 किलोमीटर अंदर जंगलों के बीच मौजूद है। जमुई शहर से यह करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पर आना जाना बेहद आसान है। अगर आप पटना में मौजूद हैं तो महज 100 रुपये खर्च कर रेलयात्रा कर आप यहां पहुंच सकते हैं।
इस स्थान पर दो प्राकृतिक जल स्त्रोत मौजूद हैं। एक ठंडे पानी का कुंड और दूसरी ओर गर्म पानी का कुंड। ठंड के मौसम में इस गर्म पानी के कुंड के गुनगुने पानी में स्नान करने का आनंद ही अलग है। भीमबांध का यह वन्य क्षेत्र लगभग 682 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
भीमबांध पर्यटकों के लिए सिर्फ दिसंबर से फरवरी तक ही खुला रहता है। भीमबांध के आसपास कई अन्य प्राकृतिक स्थल हैं जिन्हें वन विभाग की परमिषन लेकर आप जा सकते हैं। इस इलाके में जंगली जानवरों की भी मौजूदगी है, जिसकी वजह से वन विभाग एक निश्चित सीमा से दूर जाने या अकेले जाने की परमिषन नहीं देता है। हर उम्र के लोग यहां पर आ सकते हैं और पिकनिक मना सकते हैं।
महाभारत काल के दौरान जब पांडव अज्ञातवास पर थें, उस कालखंड में वो इस प्राकृतिक स्थल पर भी आए थें। भीम ने यहां दो बांधों को एक कर दिया था, तब से इस स्थान को भीमबांध के नाम से जाना जाता है।
भीमबांध अपनी विशेषताओं की वजह से इन दिनों बेहद लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट बनता जा रहा है। बिहार और झारखंड के अलावा देश भर से टूरिस्ट यहां पहुंचने लगे हैं। यहां के गर्म पानी के कुंड का तापमान सालों भर 52 डिग्री सेल्सियस से लेकर 65 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस कुंड में और यहां बहने वाली गर्म पानी की नदी में लोग खूब आनंद लेकर स्नान करते हैं।
भीमबांध आना जाना भी बेहद आसान है। अगर आप पटना से यहां पहुंचना चाहेंगे तो महज 100 रुपये में रेल यात्रा कर यहां पहुंच सकते हैं। परिवार के साथ आना चाहें तो अपनी गाड़ी से भी आ सकते हैं। जमुई शहर से भीमबांध की दूरी लगभग 30 किलोमीटर है। यहां पहुंचना बेहद आसान है।
भीमबांध आने वाले पर्यटक इस बात का ख्याल रखें कि यह प्राकृतिक स्थल सिर्फ दिसंबर से फरवरी तक ही खुला रहता है। अगर आप भी इस कड़ाके की ठंड में न्यू ईयर या छूट्टियों को इंजॉय करना चाहते हैं तो भीमबांध आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0