ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, बिहार के हर चौराहे पर लगेगा AI कैमरा
बिहार का परिवहन विभाग इन दिनों विशेष रूप से सक्रिय है। बिहार के व्यस्त माने जाने वाले चौक चौराहों पर ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए लगातार उपाय किए जा रहे हैं।
बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने राज्य के भीड़भाड़ और व्यस्त माने जाने वाले 225 चौक चौराहों का चयन किया है। इन सभी स्थानों पर हाईटेक कैमरे से निगरानी की जाएगी। परिवहन विभाग ने मार्च से पहले इन सभी स्थानों पर कैमरा लगा लेने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
बिहार के परिवहन सचिव राज कुमार की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग में यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 15 जनवरी के बाद सभी स्थानों पर तेज गति से इस योजना पर काम शुरू होगा। जिला परिवहन पदाधिकारी और ट्रैफिक पुलिस आपसी तालमेल से चयनित इलाकों में कड़ाई से नियमों का पालन कराएंगे।
विभाग के इस फैसले का मकसद केवल आए दिन लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाना ही नहीं है बल्कि पूरे बिहार में स्मार्ट, सेफ और अनुशासित ट्रैफिक सिस्टम को लागू करना है। परिवहन विभाग का मानना है कि कैमरा से निगरानी करने की वजह से भीड़भाड़ को कंट्रोल करना आसान होता है।
जानकारी के अनुसार पटना महानगर के विभिन्न इलाकों के बाद अब पटना साहिब, फुलवारी शरीफ, कंकड़बाग, गोला रोड और फतुहा जैसे इलाकों में भी हाई टेक कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही जमुई, सीवान, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, बाढ़, बेगूसराय, हाजीपुर, आरा, अरवल, कटिहार, फारबिसगंज आदि क्षेत्रों के प्रमुख और व्यस्त चौक चौराहों को इस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
अच्छी बात यह है कि विभाग के निर्णय के अनुसार जिन जिन इलाकों में अलग अलग इलाकों से आने वाली सड़कें आपस में मिलती है वहां वहां कैमरे लगाए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0