रसगुल्ले के लिए हुआ विवाद हिंसा में बदला, शादी कैंसिल

मिठास के लिए अपनी पहचान रखने वाला रसगुल्ला बिहार के बोधगया में शादी रद्द होने की वजह बन गया।

Dec 4, 2025 - 11:37
Feb 13, 2026 - 19:25
 0  0
रसगुल्ले के लिए हुआ विवाद हिंसा में बदला, शादी कैंसिल
Source : Google

यूं तो रसगुल्ला अपने मिठास और स्वाद के लिए जाना जाता है पर बिहार के बोधगया में रसगुल्ले के चक्कर में इतना विवाद हुआ कि दुल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष के बीच खूब मारपीट और गाली गलौज हुआ। मारपीट इतनी ज्यादा हुई कि शादी को ही रद्द करना पड़ गया।

मामला 29 नवंबर का है। यह घटना बोधगया के उस रिसॉर्ट की है जहां लड़की वाले ठहरे हुए थें।

बोधगया में एक शादी समारोह में डिनर के समय सफेद रसगुल्ले कम पड़ गए। शादी में आए मेहमानों को यह अपनी बेइज्जती लगने लगी। इस कारण से दूल्हा और दुल्हन के परिवार के सदस्यों के बीच आपस में खूब मारपीट और कहासुनी शुरू हुई। अंत अंत तक यह पारिवारिक झगड़ा हिंसा में तब्दील हो गया।

परिणय स्थल पर मौजूद सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। इसमें साफ साफ दिख रहा है कि कैसे दोनों पक्षों के सदस्यों के बीच पहले बहस से मामला शुरू हुआ। फिर उंगली दिखाना, धक्का मुक्की के बाद प्लास्टिक की कुर्सियों को एक दूसरे के ऊपर फेंकना शुरू कर दिया गया। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक रसगुल्ले कम पड़ने की वजह से हुए इस झगड़े के बाद शादी रद्द हो गई। अब दुल्हन के परिजनों ने वर पक्ष के खिलाफ दहेज की शिकायत दर्ज कराई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रसगुल्ले गायब होने के कारण हुए झगड़े के कारण शादी रद्द होने के बाद दुल्हन के परिवार ने दूल्हे पक्ष के खिलाफ दहेज की शिकायत दर्ज कराई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News