रोहतास में खुलेगा सीमेंट कारखाना, नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला
यह कैबिनेट मीटिंग बेहद खास रही क्योंकि विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए ने बिहार की जनता से जो वायदे किए थें, उस पर बिहार की जनता ने मुहर लगाई है। ऐसे में जनता से किए गए वायदों को धरातल तक पहुंचाने के लिए राज्य कैबिनेट ने कई निर्णय लिए हैं। बिहार सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि नए साल में नई सरकार की प्राथमिकता राज्य में निवेश लाना और पलायन, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर काम करना है।
सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस कैबिनेट मीटिंग में कुल 43 एजेंडे पर मुहर लगी। इस बैठक में राज्य के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत नीतीश कैबिनेट के तमाम मंत्री मौजूद रहें।
यह कैबिनेट मीटिंग बेहद खास रही क्योंकि विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए ने बिहार की जनता से जो वायदे किए थें, उस पर बिहार की जनता ने मुहर लगाई है। ऐसे में जनता से किए गए वायदों को धरातल तक पहुंचाने के लिए राज्य कैबिनेट ने कई निर्णय लिए हैं। बिहार सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि नए साल में नई सरकार की प्राथमिकता राज्य में निवेश लाना और पलायन, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर काम करना है।
कैबिनेट में हुए महत्वपूर्ण फैसलों में कृषि विभाग से जुड़े 694 पदों पर नई नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की गई। इसके साथ ही दरभंगा में एयरपोर्ट के पास लॉजिस्टिक पार्क और कार्गा हब के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। मुंबई में लगभग 315 करोड़ रुपये की लागत से बिहार भवन का निर्माण कराया जाएगा। राज्य के 53 कारागारों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
इसके साथ ही शिक्षा विभाग के अंतर्गत जन शिक्षा निदेशालय में 09 पदों के सृजन को मंजूरी प्रदान की गई। वहीं झारखंड के साथ सोन नदी जल बंटवारे के एमओयू को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी। सोन नदी के 7.75 मिलियन एकड़ फीट पानी में से 2 मिलियन एकड़ फीट पानी झारखंड को और बाकी पानी बिहार को मिलेगा।
यह कैबिनेट मीटिंग रोहतास जिला वासियों के लिए अच्छी खबर लेकर आई है। रोहतास में सीमेंट का कारखाना लगाया जाएगा। इसके लिए लगभग 108 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है। वहीं डालमिया सीमेंट लिमिटेड बंजारी का विस्तार कराने का भी निर्णय लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0