मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी अन्त्योदय एक्सप्रेस धू धू कर जल उठी

प्राप्त सूचना के अनुसार यह एक खाली कोच था। इसे जयनगर से सूरत जाने वाली अन्त्योदय एक्सप्रेस में जोड़ने के लिए मधुबनी रेलवे स्टेशन पर रखा गया था।

May 28, 2026 - 09:47
May 28, 2026 - 09:50
 0  0
मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी अन्त्योदय एक्सप्रेस धू धू कर जल उठी

Madhubani News गुरुवार की सुबह मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी अन्त्योदय एक्सप्रकस के खाली कोच में आग लग गई। इस घटना में ट्रेन के दो कोच आग की चपेट में आ गए। किसी के भी हताहत नहीं होने की वजह से रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली है। 

प्राप्त सूचना के अनुसार यह एक खाली कोच था। इसे जयनगर से सूरत जाने वाली अन्त्योदय एक्सप्रेस में जोड़ने के लिए मधुबनी रेलवे स्टेशन पर रखा गया था। ट्रेन आज रात 11: 50 बजे जयनगर से खुलने वाली थी। जयनगर यार्ड में जगह की कमी की वजह से इस कोच मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया था। 

जैसे ही रेलवे प्रशासन को घटना की जानकारी मिली, पूरा सिस्टम एक्टिव हो उठा। मौके पर समस्तीपुर रेलवे मंडल के डीआरएम भी पहुंचे। घटना क्यों और कैसे हुई, पूरे मामले की विस्तार से जांच शुरु कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग दो कोच में लगी थी। अभी तक आग लगने की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है। 

बता दें कि अन्त्योदय एक्सप्रेस मधुबनी रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर 3 पर लगी हुई थी। इस घटना में एक कोच पूरी तरह से जल गया है जबकि अगल बगल के कोच भी आग से प्रभावित हुए हैं। 

इसके पहले भी एक बार मधुबनी रेलवे स्टेशन पर ऐसी घटना हो चुकी है जब शहीद एक्सप्रेस ट्रेन के एमटी कोच में आग लगा दी गई थी। वहीं अग्निवीर आंदोलन के समय भी आंदोलनकारियों ने उग्र होकर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को आग के हवाले कर दिया था। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News