Amas Darbhanga Express Way औरंगाबाद से दरभंगा जाना होगा आसान, दिसंबर 2026 तक दौड़ने लगेंगी गाड़ियां...
गया जिले के आमस से दरभंगा तक बन रहा यह एक्सप्रेस वे बिहार का पहला नॉर्थ साउथ एक्सप्रेस वे है। ये एक्सप्रेस वे बिहार के 07 जिलों को आपस में जोड़ देगा। केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले समय में इस एक्सप्रेस वे का विस्तार नेपाल तक किया जाएगा। इस एक्सप्रेस वे के निर्माण को बिहार के आधारभूत ढांचे में अभूतपूर्व बदलाव माना जा रहा है।
बिहार के परिवहन क्षेत्र में एक ऐतिहासिक युग की शुरुआत होने जा रही है। बिहार के विकास की नई इबारत लिखने वाला आमस दरभंगा एक्सप्रेस वे दिसंबर 2026 तक जनता को समर्पित हो जाएगा। संसद में सरकार ने बताया कि इस परियोजना का 25 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बता दें कि इस एक्सप्रेस वे के निर्माण से बिहार के 07 जिलों और 19 शहरां को सीध फायदा होगा। इससे राजधानी पटना और दरभंगा की दूरी 4 घंटे तक कम हो जाएगी।
गया जिले के आमस से दरभंगा तक बन रहा यह एक्सप्रेस वे बिहार का पहला नॉर्थ साउथ एक्सप्रेस वे है। ये एक्सप्रेस वे बिहार के 07 जिलों को आपस में जोड़ देगा। केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले समय में इस एक्सप्रेस वे का विस्तार नेपाल तक किया जाएगा। इस एक्सप्रेस वे के निर्माण को बिहार के आधारभूत ढांचे में अभूतपूर्व बदलाव माना जा रहा है। यह उत्तर बिहार को दक्षिण बिहार से कनेक्ट कर देगा। बिहार के रोहतास, कैमूर आदि जिलों के लोगों को भी इसी एक्सप्रेस वे से दरभंगा जाने में काफी सुविधाएं होंगी।
आमस दरभंगा एक्सप्रेस वे 189 किलोमीटर लंबा होगा। यह औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, पटना, वैशाली, समस्तीपुर होते हुए दरभंगा पहुंचेगा। इस मार्ग पर लगभग 19 छोटे बड़े शहर होंगे जिसका सीधा फायदा वहां के लोगों और वहां की अर्थव्यवस्था को पहुंचेगा। आमस दरभंगा एक्सप्रेस वे पटना में कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन ब्रिज से होते हुए गंगा नदी को Cross करेगा।
आमस दरभंगा एक्सप्रेस वे के बन जाने से पटना और दरभंगा के बीच की दूरी 04 घंटे तक कम हो जाएगी। इससे व्यापार और परिवहन को मजबूती मिलेगी। उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच पारस्परिक संबंधों में भी वृद्धि होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0