BPSSC Recruitment 2025: सब इंस्पेक्टर बनने का मौका, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन वरना रह जाएंगे पीछे
BPSSC Recruitment 2025: बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग यानी BPSSC ने प्रवर्तन उप निरीक्षक (Enforcement
BPSSC Recruitment 2025: बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग यानी BPSSC ने प्रवर्तन उप निरीक्षक (Enforcement Sub Inspector) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती वर्ष 2025 में की जा रही है और इसके जरिए योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका मिलने वाला है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
कौन कर सकता है आवेदन और क्या है शारीरिक योग्यता
इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की हो। उम्र की बात करें तो न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल रखी गई है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 37 साल और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। शारीरिक योग्यता की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर होनी चाहिए और छाती सामान्य स्थिति में 79 सेंटीमीटर तथा फूलाने पर 84 सेंटीमीटर होनी चाहिए। वहीं महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 150 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है।
कितनी है आवेदन फीस और क्या रहेगा चयन प्रक्रिया
आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं बिहार के एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 400 रुपये रखा गया है। चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा। पहले चरण में प्रारंभिक लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET होगी। अंतिम चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का चयन प्रवर्तन उप निरीक्षक के पदों पर किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल वही उम्मीदवार आगे बढ़ पाएंगे जो शारीरिक मानकों और परीक्षा में सफल होंगे।
कैसे करें आवेदन और किन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को सबसे पहले आयोग की वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा। अब उम्मीदवारों को पंजीकरण करना होगा और फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि सभी जानकारियां सही और स्पष्ट भरें ताकि बाद में किसी तरह की गलती या परेशानी न हो। यह भर्ती बिहार के हजारों युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है और इसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो इस मौके को बिल्कुल न चूकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0